Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.56.23

पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.20.38

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न
  • मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
  • ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
  • भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
  • सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
  • दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: मार्च माह में अवैध शराब और जुए के ठिकानों पर चला पुलिस का डंडा
क्षेत्रीय खबर

कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: मार्च माह में अवैध शराब और जुए के ठिकानों पर चला पुलिस का डंडा

PolicewalaBy PolicewalaApril 4, 2026No Comments4 Views
WhatsApp Image 2026 04 04 at 17.25.22

कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: मार्च माह में अवैध शराब और जुए के ठिकानों पर चला पुलिस का डंडा

कांकेर। जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ ने मार्च 2026 के महीने में अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के ध्येय से पुलिस इन दिनों जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध महुआ, देशी और विदेशी शराब की बिक्री के साथ-साथ जुआ संचालित करने वाले गिरोहों पर भी बड़ी कार्यवाही की गई है।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सघन दबिश दी गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अपराधियों के गुप्त अड्डों पर छापामार कार्यवाही करते हुए निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित की। मार्च महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कुल 61 प्रकरण दर्ज किए हैं, जिसमें लगभग 478.850 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। बरामद की गई इस अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,01,410/- आंकी गई है।

शराब के साथ-साथ पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर भी सख्त प्रहार किया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्यवाही के दौरान जुआ एक्ट के कुल 08 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹72,570/- की नगद राशि भी बरामद की है। कांकेर पुलिस की इस सक्रियता ने जिले में अवैध कारोबार करने वाले तत्वों के बीच खौफ का माहौल बना दिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने आम जनता से अपील की है कि वे समाज को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी नागरिक को अवैध शराब, जुआ या मादक पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस का लक्ष्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और ‘उजियारा अभियान’ के माध्यम से समाज से अपराध के अंधकार को दूर करना है।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.56.23

पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.20.38

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 18.12.44 1

खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद

September 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.56.23 क्षेत्रीय खबर

पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न

By PolicewalaSeptember 21, 20262

पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न — पत्रकार हितों की रक्षा और…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.20.38

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

September 21, 2026
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.56.23

पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 14.20.38

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
Visitors
1896323
This Month : 41698
This Year : 468240
Total Users : 1470560
Views Today : 1631
Total views : 6128394
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-21
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.