Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.44.27

जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
  • जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई
  • बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
  • बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार
  • थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
  • थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
  • पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कलेक्टर ने की स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा
Policewala

कलेक्टर ने की स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा

PolicewalaBy PolicewalaNovember 21, 2025No Comments0 Views
bb6738a5 459b 4d44 9d32 91dee21c9b41

कलेक्टर ने की स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा

लापरवाही बरतने और निष्क्रियता पर 5 आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से पृथक करने और दो एएनएम की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देशaa62398f ba0f 4bca 87ed 70d6018258bc

कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार को स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मैदानी स्तर पर योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कोताही बरतने वाले कर्मियों के‌ विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 मातृ मृत्यु के मामलों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री तिवारी ने पोषण, टीकाकरण और गृह भेंट कार्य में लापरवाही बरतने और निष्क्रियता पर 5 आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से पृथक करने और कोताही बरतने पर दो एएनएम की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण सुश्री वनश्री कुर्वेती सहित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की मौजूदगी रही।000fc5ba 7060 400f 8d1d 92e3a117ec64

दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोकें

कलेक्टर श्री तिवारी ने मा‌तृ मृत्यु की प्रकरणवार समीक्षा की। उन्होंने विकासखण्ड बहोरीबंद के ग्राम धुरी की गर्भवती महिला रानू /रविन्द्र लोधी के मातृ मृत्यु मे आशा कार्यकर्ता उषा सोनी के द्वारा सहयोग नही करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही के कारण आशा कार्यकर्ता उषा सोनी को पद से पृथक करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार विकासखण्ड बडवारा के ग्राम खितोली बरही की सुमन पति प्रीतम केवट के मामले में गंभीर लापरवाही एवं नियमित जांच नही करने एवं रिकार्ड मे सही-सही जानकारी संधारण नही करने के कारण एएनएम-कृष्णा देवी वाडिवे (नियमित) की 2 वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु निर्देशित किया । वहीं विकासखण्ड विजयराघवगढ के ग्राम हरैया की गर्भवती महिला मधु कोल पति सूरज कोल के प्रकरण में गंभीर लापरवाही एवं हितग्राही को नियमित सेवाएं नही देने व फाॅलोअप की कमी के कारण हरैया विजयराघवगढ की एएनएम मीना सोनी की 2 वेतन वृद्धि रोकने एवं इसी प्रकरण मे लापरवाही के कारण विकासखण्ड कन्हवारा की एएनएम ज्योति पटेल का स्थानानतरण
विकासखण्ड ढीमरखेड़ा करने एवं एएनएम मनीषा बर्मन पर भी कार्यवाही करने निर्देश दिये।

आशा कार्यकर्ता की संवेदनशीलता को सराहा

विकासखण्ड रीठी के ग्राम लालपुरा की गर्भवती ललता पति सिरमोद केस मे आशा कार्यकर्ता राजवती द्धारा स्वयं अकेले हितग्राही को घर से सीरियस स्थिति मे लेकर जिला अस्पताल लाकर ईलाज कराने एवं जिला अस्पताल मे गंभीर स्थिति मे रेफरल जबलपुर करने पर स्वयं हितग्राही के साथ मे जाने पर कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ता की सराहना की। हालांकि महिला की रास्ते मे मृत्यु होने पर उनके साथ कोई भी परिजन नही होने पर भी आशा द्धारा सिहोरा मे पीएम आदि करवाने के बाद ग्राम लालपुरा लाकर पंचायत एवं अन्य समुदाय के लोगों के सहयोग से अंतिम क्रिया कराने मे विशेष सहयोग कार्य एएनसी पंजीयन से अंतिम समय तक आशा द्वारा सहयोग करने पर कार्य के प्रति गंभीरता एवं सवेंदनशीलता के कारण इन्हें कलेक्टर श्री तिवारी व जिला पंचायत सीईओ द्वारा सम्मानित किया गया। ताकि इनसे प्रेरणा लेकर सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता गंभीरता से इस कार्य मे महिलाओं का साथ देकर सहयोग करें।

 

4आशा कार्यकर्ता पद से पृथक

कलेक्टर श्री तिवारी पोषण, टीकाकरण और गृह भेंट कार्य में लापरवाही बरतने और निष्क्रियता पर वार्ड क्रमाक-38 जाकिर हुसैन वार्ड कटनी की आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीमा गोटिया , हरदुआ की सरोज कोल, बरही के वार्ड क्रमांक 12 की आशा कार्यकर्ता राधा प्रजापति, कुआं बहोरीबंद की आशा कार्यकर्ता ज्योति नायक को पद से पृथक कर दिया है।

सैम,मैम बच्चों के मामले में बरतें गंभीरता

कलेक्टर ने बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती किये गये कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं शत- प्रतिशत बेड ओक्यूपेंसी सुनिश्चित किये जाने की हिदायत दी।
पोषण ट्रैकर के अनुसार अति गंभीर कुपोषित (सैम) एवं मध्यम गम्भीर कुपोषित (मैम) बच्चों के चिन्हांकन की समीक्षा की गई । साथ ही निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिन्हांकित सैम एवं मैम बच्चों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाये।पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी केंद्र खुलने की स्थिति दर्ज करने, टीएचआर वितरण एवं बच्चों की वृद्धि निगरानी की स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।

पिछली बैठक में दिये गये निर्देशानुसार परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में किये गये वजन सत्यापन की समीक्षा की गई एवं सैम और मैम बच्चों के सही चिन्हांकन के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश दिये गये।
लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत शत -प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये ।

कलेक्टर श्री तिवारी ने आभा आईडी निर्माण एवं अपार आईडी सत्यापन के कार्य की समीक्षा की गई एवं श्रेष्ठ कार्य करने पर सराहना की और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की पद पूर्ति के सम्बन्ध में दावा -आपत्तियों के जल्द निराकरण के निर्देश दिये गये।
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

⁠12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce Policewala

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

By PolicewalaAugust 26, 20266

विभागीय TET कराने पर शिक्षा मंत्री की सहमति, सेवा सुरक्षा और वरिष्ठता आधारित पदोन्नति का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.44.27

जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.35.46

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.44.27

जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई

August 26, 2026
Visitors
1845474
This Month : 57944
This Year : 417391
Total Users : 1419711
Views Today : 9643
Total views : 5995504
Who's Online : 9
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.