Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*
  • *मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*
  • *धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*
  • *गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*
  • *विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*
  • स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
  • *उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
  • 💥*स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त‌ की*।💥
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - करोड़ों के 20 सैया अस्पताल निर्माण पर सवाल, घटिया निर्माण और लापरवाही के आरोपों से घिरा काम, तकनीकी मानकों की अनदेखी के आरोप
Policewala

करोड़ों के 20 सैया अस्पताल निर्माण पर सवाल, घटिया निर्माण और लापरवाही के आरोपों से घिरा काम, तकनीकी मानकों की अनदेखी के आरोप

PolicewalaBy PolicewalaMay 11, 2026No Comments217 Views
ea86e1b0 abc6 4592 8b78 ad50203e364a

डिंडौरी मध्यप्रदेश

शहपुरा/डिंडौरी। डिंडोरी जिले के शहपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन 20 सैया अस्पताल भवन का कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना में गुणवत्ता विहीन निर्माण, तकनीकी मानकों की अनदेखी और विभागीय लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि निर्माण कार्य प्रारंभ से ही नियमों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल भवन निर्माण शुरू होने से पहले एसबीएल परीक्षण और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही फाउंडेशन निर्माण कराया जाना था, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बिना पर्याप्त तकनीकी निगरानी के ही कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर कॉलम की गहराई अलग-अलग रखी गई है तथा मानक परीक्षण के बिना ही कंक्रीट कर दिया गया।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कई गंभीर खामियां भी सामने आ रही हैं। तकनीकी मानकों के अनुरूप कवर ब्लॉक का उपयोग नहीं किए जाने, कंक्रीट कार्य में वाइब्रेटर का सीमित उपयोग तथा नियमित क्यूरिंग (तराई) नहीं होने से भवन की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह भवन सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन सकता है।

सबसे गंभीर आरोप निर्माण स्थल पर गुणवत्ता परीक्षण लैब नहीं होने को लेकर लगाए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार ठेकेदार को निर्माण सामग्री एवं कंक्रीट की जांच के लिए अस्थायी लैब स्थापित करनी थी, लेकिन मौके पर ऐसी कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। इससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच प्रभावित हो रही है।

श्रमिक सुरक्षा और श्रम कानूनों की अनदेखी के आरोप भी सामने आए हैं। निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं, लेकिन उनका श्रम विभाग में पंजीयन नहीं कराया गया है। मजदूरों के लिए रहने, बैठने और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बताया जा रहा है।

निर्माण स्थल पर साइट ऑर्डर बुक और निरीक्षण पंजिका तक उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है, जिससे अधिकारियों के निरीक्षण और टिप्पणियों का रिकॉर्ड भी संदेह के घेरे में है। वहीं रेत और गिट्टी जैसी निर्माण सामग्री खुले में मिट्टी युक्त स्थान पर डंप किए जाने से कंक्रीट की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। आरोप यह भी है कि निर्माण में मानक स्तर की गिट्टी के स्थान पर बारीक गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उपयंत्री, एसडीओ और कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा, जिसके चलते ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की इस स्वास्थ्य परियोजना में गुणवत्ता से समझौता किया जाना बेहद गंभीर मामला है।

अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी की कार्रवाई पर टिकी हुई है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 07 at 20.37.10

नशे के खिलाफ शहडोल में नुक्कड़ नाटकों की धूम: कलाकारों ने दिया ‘तम्बाकू मुक्त समाज’ का संदेश

June 7, 2026
4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

June 6, 2026
3aa3a4c0 f6d7 4435 a185 ed51a728d2a8

सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों

June 6, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026738
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026598
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026554
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36 क्षेत्रीय खबर

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

By PolicewalaJune 8, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेश  रिपोर्ट अखिलेश झारिया  *ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
Visitors
1686114
This Month : 13979
This Year : 258031
Total Users : 1260351
Views Today : 2045
Total views : 5651669
Who's Online : 9
Server Time : 2026-06-08
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.