Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 24 at 16.05.28

इंदौर पुलिस को मिले अत्याधुनिक हथियार, अब अपराधी नहीं बचेंगे

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 12.01.25

दमुआ में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता और सद्भाव का दिया संदेश

August 24, 2026
5cd6a4ae 52ba 4b55 ab3c b5ffef17abb6

अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंदौर पुलिस को मिले अत्याधुनिक हथियार, अब अपराधी नहीं बचेंगे
  • दमुआ में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता और सद्भाव का दिया संदेश
  • अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • उमरियापान पुलिस का शानदार एक्शन: शातिर चोर गिरफ्तार, चुराए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद
  • पुलिस चौकी झिंझरी थाना माधवनगर व्दारा 05 माह से लापता गुमशुदा महिला को पुणे महाराष्ट्र से किया दस्तयाब
  • जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान
  • लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - अनुशासनहीनता और शासकीय दायित्वों की उपेक्षा‌  पर बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी का सख्त फैसला
क्षेत्रीय खबर

अनुशासनहीनता और शासकीय दायित्वों की उपेक्षा‌  पर बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी का सख्त फैसला

PolicewalaBy PolicewalaAugust 2, 2026No Comments41 Views
WhatsApp Image 2026 08 02 at 08.14.24

पांच वर्षों से लगातार बिना अनुमति ड्यूटी से गायब रहने वाली पटवारी प्रीति तिवारी को  सेवा से पृथक किया

कटनी/बहोरीबंद

कटनी। शासकीय सेवाओं में अनुशासन, जवाबदेही और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बहोरीबंद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग पांच वर्षों से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही पटवारी श्रीमती प्रीति तिवारी को शासकीय सेवा से पदच्युत (सेवा से पृथक) कर दिया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 तथा मध्यप्रदेश पेंशन नियम, 1976 के प्रावधानों के तहत की गई है।

बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं हुईं कार्य पर उपस्थित

कार्यालयीन अभिलेखों के अनुसार श्रीमती प्रीति तिवारी 16 सितंबर 2021 से बिना पूर्व अनुमति एवं बिना किसी सक्षम आदेश के अपने पद से लगातार अनुपस्थित रहीं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर अप्रैल 2022 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को भेजा गया, जहां से भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

स्वास्थ्य कारण बताकर मांगा अवकाश, फिर नहीं किया कोई पत्राचार

जनवरी 2023 में संबंधित पटवारी ने डाक के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चिकित्सा प्रमाण-पत्र भेजा तथा “नो वर्क-नो पे” के आधार पर असाधारण अवकाश का अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने न तो ड्यूटी जॉइन की और न ही अपनी अनुपस्थिति के संबंध में कोई अन्य आवेदन या दस्तावेज प्रस्तुत किया।

लगातार अनुपस्थिति को सेवा में अरुचि माना गया

प्रशासन ने उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि लगभग पांच वर्षों तक लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि संबंधित कर्मचारी शासकीय सेवा के प्रति गंभीर नहीं हैं और अपने दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं रखती हैं।

सेवा अवधि में व्यवधान मानते हुए जारी हुआ पदच्युति आदेश

आदेश में अनाधिकृत अनुपस्थिति की अवधि को मध्यप्रदेश पेंशन नियम, 1976 के नियम-27 एवं मूलभूत नियम 17-ए के तहत सेवा में व्यवधान माना गया है। साथ ही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत श्रीमती प्रीति तिवारी को शासकीय सेवा से पदच्युत (सेवा से पृथक) कर दिया गया है।

 

पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 24 at 12.01.25

दमुआ में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता और सद्भाव का दिया संदेश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 19.57.36

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।

August 23, 2026
71c931cf 63e3 411d bd8b 8d847f014a1f

चौकी निवार पुलिस ने गुम 15 वर्षीय बालिका को गाजियाबाद से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, परिवार के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

August 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026775
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026620
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 24 at 16.05.28 Policewala

इंदौर पुलिस को मिले अत्याधुनिक हथियार, अब अपराधी नहीं बचेंगे

By PolicewalaAugust 24, 20260

इंदौर स्मार्ट और वैज्ञानिक पुलिसिंग की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को एक और बड़ी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 24 at 12.01.25

दमुआ में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता और सद्भाव का दिया संदेश

August 24, 2026
5cd6a4ae 52ba 4b55 ab3c b5ffef17abb6

अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

August 24, 2026
cfb1bb57 5c5c 4287 9302 6ef9c5d93b69

उमरियापान पुलिस का शानदार एक्शन: शातिर चोर गिरफ्तार, चुराए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद

August 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 24 at 16.05.28

इंदौर पुलिस को मिले अत्याधुनिक हथियार, अब अपराधी नहीं बचेंगे

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 12.01.25

दमुआ में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, समरसता और सद्भाव का दिया संदेश

August 24, 2026
Visitors
1840544
This Month : 53013
This Year : 412461
Total Users : 1414781
Views Today : 2429
Total views : 5977462
Who's Online : 12
Server Time : 2026-08-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.