दिनांक: 20 अगस्त 2026
थाना माधवनगर, जिला कटनी (म.प्र.)
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का विवरण– दिनांक 13 जून 2026 को फरियादिया द्वारा चौकी निवार उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश एवं विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं साइबर माध्यमों से बालिका की तलाश की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को बालिका के छिपयाना, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 20 अगस्त 2026 को गाजियाबाद से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।
पुलिस टीम की विशेष भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्र, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अजीत बागरी, आरक्षक अरविन्द कुशवाहा एवं साइबर सेल से आरक्षक अजय शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)