दमुआ। दिनांक 23/08/26 संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत दमुआ नगर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों

, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🖊️कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ दीनदयाल चौक से हुआ। यात्रा मेन मार्केट, बौद्ध विहार होते हुए संत रविदास मंदिर वार्ड क्रमांक 10 मे सभी नागरिक एवं कार्यकर्ता द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पौधा लगाया गया एवं विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया इसके पश्चात यात्रा खेड़ापति माता मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
🖊️यात्रा में जिला पदाधिकारी, नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर पालि
का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
🖊️ महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई।
काशी से पधारे पवित्र कलश के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत करते हुए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

🖊️पूरे नगर में यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण नजर आया। आयोजन का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा, सद्भाव और एकता का संदेश पहुंचाना रहा।
🖊️यात्रा का समापन खेड़ापति माता मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आयोजन ने नगरवासियों को सामाजिक एकता और समरसता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)