शहडोल। जिले के लिए गर्व की बात है कि मात्र 23 वर्ष की आयु में रविकेश सिंह बागरी का चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, शुभचिंतकों एवं पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

​रविकेश सिंह बागरी, कोतवाली शहडोल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह बागरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

​इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल राघवेंद्र तिवारी ने रविकेश सिंह बागरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं और पुलिस सेवा में समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की आवश्यकता सदैव बनी रहती है।

​रविकेश की सफलता पर परिजनों, मित्रों, पुलिस विभाग केअधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना के साथ निर्वहन करते हुए विभाग तथा जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

 

अजय पाल

Leave A Reply

Exit mobile version