ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न, सैकड़ों युवाओं ने भरी हुंकार

जबलपुर – आज दिनांक 29/06/2026 को म.प्र. छात्र संघ के तत्वाधान में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पारदर्शिता की मांग को लेकर “आस्था बचाओ – अर्थी जुलूस” का आयोजन कमानिया गेट से मालवीय चौक तक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अभिषेक पांडेय उपस्थित रहे।

सैकड़ों रामभक्तों और छात्र कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और भगवा ध्वज लेकर “राम के नाम पर खेल बंद करो”, “पाई-पाई का हिसाब द” के नारों से जबलपुर की सड़कें गूंजा दीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
आकाश खरे, अभिषेक पांडेय, जतिन कनौजिया, कृष्णा तिवारी, निहाल यादव, आदित्य भारद्वाज, यश कनौजिया, अर्थ मिश्रा, पृथ्वी सिंह, अभिनव सिंह, सागर तिवारी, वृंद मेहरा, मनोज यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता।

जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे ने कहा:
“3000 कारसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। चंदे के एक-एक पैसे और जमीन की एक-एक इंच का हिसाब देश को चाहिए। जब तक CAG या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच नहीं होती, ये आंदोलन रुकेगा नहीं। ये शुरुआत है, अंत नहीं।”

अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा:
“आज युवा सड़क पर है क्योंकि आस्था पर चोट हुई है। हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए लड़ रहे हैं। ट्रस्ट को जवाब देना ही होगा।”

हमारी मांगे पूर्ववत हैं:
राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय जांच CAG या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो।
जमीन खरीद-बिक्री के सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।
दोषी पाए जाने पर ट्रस्ट का पुनर्गठन हो।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। म.प्र. छात्र संघ ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।

राम के नाम पर कोई समझौता नहीं।

सम्पर्क:
आकाश खरे – 7049404951, 9685436446

जारीकर्ता
म.प्र. छात्र संघ, जबलपुर

Comments are closed.

Exit mobile version