जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा)। शिकायत वापस लेने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी को जुन्नारदेव पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 485/2026 के तहत धारा 308(2) BNS में मामला पंजीबद्ध कर आज 27 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
🖊️पुलिस के अनुसार, आरोपी देवलाल नागवंशी (उम्र 45 वर्ष), पिता मुखीलाल नागवंशी, निवासी ग्राम धाधरा, थाना जुन्नारदेव ने ग्राम पंचायत मे चल रहे शासन के कार्यो के सम्बंध में CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को बंद कराने के एवज में उसने ग्राम पंचायत बुधवारा के सचिव राजू शीलू को डरा-धमकाकर सीएम हेल्पलाइन बंद कराने के बदले अवैध रुपये पैसों की मांग की।
🖊️फोन-पे से हुआ लेनदेन, कॉल रिकॉर्डिंग भी बनी सबूत
धमकी से डरे फरियादी राजू शीलू ने 4 अक्टूबर 2026 को जुन्नारदेव स्थित एक मोबाइल शॉप’ से आरोपी को 25,000 रुपये कीमत का OPPO-K-13X मोबाइल दिलाया। इसमें से 20,000 रुपये फरियादी ने फोन-पे के जरिए सीधे मोबाइल शॉप को ट्रांसफर किए, जबकि 5,000 रुपये 7 नवंबर 2026 को फोन-पे के माध्यम से आरोपी को भुगतान किया
इतना ही नहीं, 12 नवंबर 2026 को आरोपी ने अपने इसी नंबर से फरियादी को कॉल कर CM हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने के बदले फिर से और लाखों रुपये-पैसों की मांग की। फरियादी ने इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपी है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
🖊️पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देवलाल नागवंशी के खिलाफ जुन्नारदेव थाने में पहले से ही बलात्कार और अवैध शराब विक्रय के कई प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही आबकारी के मामलों में वह न्यायालय से दंडित भी हो चुका है।
पर्याप्त साक्ष्य और आधार मिलने के बाद विवेचक उपनिरीक्षक मनोज चौधरी, ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक जे मसराम, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उपनिरीक्षक मनोज चौधरी, आरक्षक नीलेश पाल की भूमिका रही.
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

