Author: policewala

ग्राम श्यामनगर हरदी में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन गरियाबंद। ग्राम श्यामनगर हरदी में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 14 वर्ष पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है पूरे गांव में रामचरितमानस के मधुर पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रथम दिवस पर टोना टार की मानस मंडली के व्याख्याकार रोमीत धुव्र ने अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली व्याख्यान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों का अत्यंत सरल, मार्मिक और जीवनोपयोगी वर्णन करते हुए धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। श्रोतागण देर…

Read More

अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वाति साहू पहुंची भोग भंडारा में राजिम कुंभ मेला के अवसर पर राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा आयोजित भोग भंडारा में आज एक भावपूर्ण और सामाजिक सौहार्द से भरा दृश्य देखने को मिला। राजिम नगर के कहार-भोई समाज के प्रमुख एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद कहार तथा उनके अनुज दीपक कहार ने अपने वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में मनाई।अपने निवास पर विधिवत पूजा-पाठ के पश्चात गोविंद कहार अपनी धर्मपत्नी ज्योति कहार एवं दीपक कहार अपनी धर्मपत्नी दीपमाला कहार…

Read More

​धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरुद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरदा रोड स्थित भारत माला रोड पुल के नीचे घेराबंदी कर ग्राम नारी निवासी प्रकाश सोनकर को अवैध रूप से शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी मसाला शराब और बिक्री की नगद राशि समेत कुल 3,200 रुपये का सामान जप्त किया गया है। थाना कुरुद में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत: डिंडौरी में 4.34 करोड़ रुपये की लंबित मजदूरी का भुगतान डिंडौरी। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत श्रमिकों को राहत मिलने लगी है। सीईओ जिला पंचायत डिंडौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान लगातार किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी राशि के माध्यम से अब तक लगभग 4 करोड़ 34 लाख रुपये की लंबित मजदूरी का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने…

Read More

प्रेस नोट दिनांक : 13.02.2026 जिला : विदिशा बेहलोट रोड हत्या कांड का खुलासा – गंजबासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में थाना गंजबासौदा शहर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक छुरी एवं एक डंडा जप्त किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर विशेष टीमों का गठन…

Read More

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता: ‘चार्ली’ गैंग के 7 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह शंकरपुर क्षेत्र के डब्बा मैदान के पास हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिलासपुर /नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, लिंगियाडीह वार्ड वासियों ने किया चक्का जाम बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब लिंगियाडीह वार्ड के बड़ी संख्या में रहवासी अपनी मांगों को लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उनकी समस्याएं नहीं सुनी गईं, जिसके बाद नाराज़ लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। महिलाओं और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की गई। गार्डन कॉम्प्लेक्स निर्माण के नाम पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए महापौर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन…

Read More

खनिज माफियाओं पर सख्ती! जिला टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, जीरो टॉलरेंस नीति लागू छिंदवाड़ा में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर का साफ संदेश: प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा। संयुक्त अभियान चलाकर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 📊 अब तक की बड़ी कार्रवाई (वर्तमान वित्तीय वर्ष): ✔️ अवैध उत्खनन – 102 प्रकरण, ₹22.32 लाख वसूली ✔️ अवैध परिवहन – 238 प्रकरण, ₹1.95 करोड़ वसूली ✔️ अवैध भंडारण…

Read More

गरियाबंद के ग्राम कासरबाय हरदी में तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक कृषि प्रशिक्षण संपन्न गरियाबंद। जिले के समीपस्थ ग्राम कासरबाय हरदी में प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा के तत्वाधान में तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक कृषि पर महिला किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों को बदलते जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप जैविक खेती की उन्नत एवं टिकाऊ तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला सीता राम सोनवानी अध्यक्ष प्रयोग संस्था, नूरानी बहन , वर्षा बहन दीपक सर्वा जी ठेलऊ राम साहू सहित क्षेत्र की दर्जनों महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के…

Read More

महाशिवरात्रि: इसी दिन हुई थी सृष्टि की शुरूआत – शिव-पार्वती के विवाह का पर्व – समुद्र से निकला था हलाहल महाशिवरात्रि…….इसी दिन सृष्टि की शुरूआत हुई, इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ, इसी दिन समुद्र से निकले विष को शिव ने पीकर दुनिया को अंधेरे से बचाया। महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है शिव की महान रात। पुरातन कथाओं के अनुसार इस दिन शिव नृत्य या तांडव करते हैं। महाशिवरात्रि मनाने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। ऐसा माना…

Read More