गरियाबंद के ग्राम कासरबाय हरदी में तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक कृषि प्रशिक्षण संपन्न
गरियाबंद। जिले के समीपस्थ ग्राम कासरबाय हरदी में प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा के तत्वाधान में तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक कृषि पर महिला किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों को बदलते जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप जैविक खेती की उन्नत एवं टिकाऊ तकनीकों से अवगत कराना था।
कार्यशाला सीता राम सोनवानी अध्यक्ष प्रयोग संस्था, नूरानी बहन , वर्षा बहन दीपक सर्वा जी ठेलऊ राम साहू सहित क्षेत्र की दर्जनों महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जैविक खाद निर्माण, जीवामृत एवं घनजीवामृत तैयार करने की विधि, बीज उपचार, फसल विविधीकरण, मल्चिंग तकनीक, प्राकृतिक कीट नियंत्रण तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए किसानों को पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जैविक तकनीकों के समन्वय से खेती करना आवश्यक है, जिससे उत्पादन लागत घटे और भूमि की उर्वरता बनी रहे। महिलाओं ने प्रशिक्षण के व्यावहारिक सत्रों में सक्रिय भागीदारी करते हुए जैविक घोल तैयार करने एवं खेत में उसके उपयोग की प्रक्रिया को सीखा।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

