Author: Policewala

गरियाबंद। वनमण्डल गरियाबंद एवं उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पदोन्नत वन कर्मचारियों के सम्मान में कार्यालय परिसर में गरिमामय ‘स्टार अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों के कंधों पर स्टार अलंकरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन, वनमण्डल गरियाबंद के डीएफओ शशिगानंदन, एसडीओ मनोज चंद्राकर एवं  जगदीश प्रसाद दर्रो पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।…

Read More

सर्फदंश से व्यक्ति की हुई मौत  थाना दमुआ -आज दिनांक 02/07/2026 को प्रार्थी –  भजनू पिता जुगरु कायदा उम्र 47 साल निवासी सेदालगुदी थाना दमुआ जिला छिन्दवाडा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मैं ग्राम सेदालगुदी रहता हूं , मजदूरी करता हूं । मेरे भाई रज्जू उसके परिवार के साथ रहता है उसके परिवार में पत्नी ,एक बेटा मुकेश कायदा है भाई रज्जू मजदूरी करता है । दिनांक 02/07/2026 की रात करीबन 02.00 बजे मेरा भाई रज्जू चिल्लाया कि उसे किसी जहरीले सर्प ने काट लिया है तो मैं चिल्लाने की आवाज सुनकर गया देखा कि मेरे भाई…

Read More

गौ-तस्करी के खिलाफ एक्शन में कांग्रेस कौमी एकता, शहडोल आईजी को सौंपा ज्ञापन; NSA लगाने की मांग ​शहडोल। संभाग में पिछले लंबे समय से पैर पसार रहे गौ-तस्करी के अवैध कारोबार के खिलाफ अब कांग्रेस कौमी एकता ने मोर्चा खोल दिया है। संभाग के अनूपपुर और शहडोल जिलों से बड़े पैमाने पर हो रही मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक से मांग की गई कि इस काले कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ एनएसए (रासुका) जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। अंतर्राज्यीय गैंग का…

Read More

बार बार बिजली ट्रंपिंग से ठप पड़ रही नगर की व्यवस्था गहराया जल संकट नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक दमुआ 30 जून- नगर में पानी की भीषण समस्या को लेकर सीएमओ अजय ठाकरे ने नगर पालिका सभाकक्ष मे सर्वदलीय बैठक ली बैठक मे सीएमओ द्वारा बताया गया नगर में पानी की अर्थव्यवस्था का कारण पिछले 3 माह में नगर पालिका की 18 मोटर जल चुकी है मोटर जलने का कारण बार बार विद्युत विभाग द्वारा बिजली ट्रिपिंग के कारण यह परेशानी बनी है जिसमें नगर पालिका को मोटर सुधरवाने में लगभग 6 से 7 लाख रुपए…

Read More

कटनी के बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी में अवैध पैकारी का खेल, पुलिस और आबकारी की भूमिका पर गंभीर सवाल कटनी  |  मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बेहद चिंताजनक और गंभीर मामला सामने आ रहा है। जिले के तीन प्रमुख क्षेत्रों बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी में कथित रूप से अवैध शराब पैकारी का कारोबार इन दिनों पूरे शबाब पर है। स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिल रही खबरों के मुताबिक, इन क्षेत्रों के गांव-गांव में शराब माफिया और ठेकेदारों के गुर्गे बेखौफ होकर अवैध शराब की खेप खपा रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि इस पूरे…

Read More

विजयपुर में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा खुलासा! निजी स्कूलों में कथित अनियमितताओं को लेकर कोचिंग संचालकों ने BEO विजयपुर को सौंपा बड़ा ज्ञापन। ज्ञापन में उठे गंभीर सवाल👇 📌 क्या सभी शिक्षक योग्य हैं? 📌 क्या नियम अनुसार वेतन दिया जा रहा है? 📌 क्या स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं? 📌 क्या सरकारी शिक्षक निजी स्कूल/कोचिंग में पढ़ा रहे हैं? अब बड़ा सवाल — क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई? 🗣️ आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं — क्या विजयपुर में शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? रिपोर्टर – विकास शर्मा

Read More

विजयपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही, दुकानदारों ने खुद हटवाया कचरे का ढेर विजयपुर (श्योपुर)। नगर परिषद विजयपुर के वार्ड क्रमांक 13 में लगातार 19 दिनों तक कचरे का ढेर नहीं उठाए जाने से नाराज़ दुकानदारों ने आखिरकार खुद ही समाधान निकाल लिया। दुकानदारों ने आपस में चंदा एकत्रित कर हाइड्रा मशीन बुलवाई और सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेर को हटवाया।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद अध्यक्ष, संबंधित पार्षद और अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं पत्रकारों द्वारा भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन इसके बावजूद नगर…

Read More

रायपुर।राजधानी रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये वसूलने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की जान-पहचान की एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां उसने अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर पीड़ित को शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिण्डौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार, 1 जुलाई 2026 को सार्थक ऐप के माध्यम से की गई समीक्षा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर फुलवाही की सीएचओ वर्षा देवी ठाकुर, पड़रिया माल की सीएचओ हीना बानो, केवलारी की सीएचओ पूनम मैदा तथा खाम्हामाल…

Read More

रायपुर, 1 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले में आज विकास और शिक्षा के दोहरे उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया और ‘न्योता भोज’ में बच्चों के साथ भोजन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्राओं को ‘सरस्वती सायकल योजना’ के तहत सायकल वितरित की गई तथा…

Read More