रायपुर।
राजधानी रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये वसूलने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की जान-पहचान की एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां उसने अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर पीड़ित को शराब में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और उसके परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में फोन-पे और यूपीआई (UPI) के जरिए आरोपियों को कुल ₹2,17,000 दे दिए। परेशान होकर अंततः पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ ज़ोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन और थाना प्रभारी बी. एल. चंद्राकर के नेतृत्व में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और यूपीआई डिटेल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की। पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- लैकमेल कर ₹2.17 लाख वसूलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर दी थी धमकी
- वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती, चार सीएचओ को सात दिन का अवैतनिक अवकाश, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस
- बिलासपुर में विकास कार्यों की सौगात और शाला प्रवेशोत्सव का गरिमामय आयोजन; केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रहे मुख्य अतिथि
- पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान: गांव-गांव और हाट-बाजारों में लोगों को किया जा रहा साइबर ठगी के प्रति जागरूक
- नगरपालिका में फूटा सफाई कामगारों का गुस्सा: 3 महीने से वेतन न मिलने पर ‘काम बंद हड़ताल’ और ‘धरना प्रदर्शन’ की चेतावनी
- गरियाबंद पुलिस द्वारा तीन नए कानून संहिताओं के सफल क्रियान्वयन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया |
- ग्राम मैंदावली में विकास कार्यों की पोल खुली | कागजों में बना CC रोड और नाली का भुगतान पूरा
- जनमन योजना की सड़क में लापरवाही







