Author: Policewala

धमतरी:आगामी त्योहारों के सीजन में शहर की सड़कों पर बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए धमतरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में धमतरी यातायात पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़कों एवं फुटपाथों पर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाना है।इस अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार क्षेत्रों का दौरा कर दुकानों के बाहर सड़कों और फुटपाथों पर रखी सामग्रियों एवं अन्य अवरोधों को मौके से हटवाया। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों…

Read More

सतना मध्य प्रदेश दिनांक 02.08.2026 को सुबह लगभग 06.00 बजे थाना कोटर में सूचना मिली कि एक 14 वर्ष की नाबालिक लड़की का शव ग्राम अबेर लखनवाह रोड के किनारे मिली है जिस सूचना पर तत्काल थाना से टीम रवाना होकर मौके पर पहुँची एवं वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया जिससे मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे तथा शव के पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराने हेतु जिला चिकित्सालय सतना रवाना किये एवं पुलिस अधीक्षक सतना श्री हंसराज सिंह के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री मनोज दीक्षित के निर्देशन…

Read More

राजनांदगांव/बागनदी:अवैध कबाड़ के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए बागनदी थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ ले जा रहे दो आयशर वाहनों को पकड़कर कुल 31 लाख 80 हजार रुपये का माल और गाड़ियां जब्त की हैं।यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी (डोंगरगढ़) श्री केशरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन और थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की अगुवाई में अंजाम दी गई। बागनदी पुलिस ने ग्राम चाबुकनाला के पास से पहली कार्रवाई में आयशर वाहन…

Read More

सतना मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक महोदय हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गयाप्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.08.2026 को फरियादी अकील मोहम्मद पिता स्व. असीर मोहम्मद उम्र 35 वर्ष निवासी नजीराबाद बैरिस्टर बारात घर के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला सतना के द्वारा रिपोर्ट किया गया कि वह दिनांक 31.07.2026 को दोपहर 03.00 बजे अपने घर मे ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया…

Read More

रायपुर:पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन स्थित रायपुर पब्लिक स्कूल, उरला में थाना उरला द्वारा “संवाद से समाधान” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर जोन की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपमाला कश्यप ने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, महिलाओं और विद्यालय स्टाफ को नए आपराधिक कानूनों, साइबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।अपने संबोधन में डीसीपी दीपमाला कश्यप ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं को बेहद सरल भाषा में समझाया। उन्होंने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, ओटीपी…

Read More

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात टीम ने सजगता और आधुनिक मोबाइल तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।टाटीबंध क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक प्रकाश देवांगन ने जायका शोरूम के पास नाली में संदिग्ध अवस्था में पड़ी लावारिस बाइक (CG 07 DC 5527) को देखा। मोबाइल ऐप से जांच करने पर पता चला कि यह वाहन दुर्ग के मोहन नगर थाने से दो दिन पूर्व चोरी हुआ था, जिसके…

Read More

धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय की अध्यक्षता में जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों तथा शाखा प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी अपराध समीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की अद्यतन स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने 31 जुलाई 2026 तक के लंबित अपराधों, चालानों, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों का वर्षवार व अपराधवार ब्योरा लिया। उन्होंने विशेष रूप से 60 से 90…

Read More

मनेंद्रगढ़ -एमसीबी मनेन्द्रगढ़ स्थानीय 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में पानी के संकट को लेकर प्रकाशित समाचार को अस्पताल प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक और वास्तविकता से परे बताया है। अस्पताल अधीक्षक द्वारा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है। मुख्य बिंदु और वास्तविक तथ्य गैस पाइपलाइन कार्य बना कारण: मनेन्द्रगढ़ नगर में वर्तमान में भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क खुदाई के कारण 31 जुलाई 2026 को नगर के कई हिस्सों सहित अस्पताल की…

Read More

दमुआ 2 अगस्त छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाने के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 गायत्री मंदिर के पास नंदन दमुआ में एक 40 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! सूचना मिलने पर दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान रंजना डेहरिया उम्र 40 वर्ष , पत्नी मुकेश कुमार डेहरिया निवासी वार्ड क्रमांक 1 , गायत्री मंदिर के पास , नंदन दमुआ के रूप में हुई ! घटना की सूचना 2 अगस्त 2026 की सुबह पुलिस को दी…

Read More

इंदौर थाना लसुडिया पर प्रार्थी पवन सिंह उम्र 60 साल निवासी विनायक रेसीडेंसी सावरकर नगर टिटवालापुर जिला ठाणे महाराष्ट्र ने 25 स्कीम नम्बर 78 गली नम्बर 03 अरण्य नगर इंदौर ने रिपोर्ट करायी कि दिनांक 20.07.2026 को मैं अपनी बेटी को उसके ससुराल इंदौर छोडने के लिये ट्रेन से आया था, इंदौर मे रेलवे स्टेशन नम्बर 01 के बाहर सफेद नीला कलर के ई रिक्शा ऑटो मिला। जिसमें दो पुरुष सवारी बैठी थी इसलिए ऑटो चालक ने मुझे आगे की सीट पर उसके बगल मे बैठाया व मेरी बेटी खुशबु को पीछे की सीट पर सामान के साथ बिठाया। सुटकेस…

Read More