Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.14.30

छोटी दिवाली पर कर्मचारियों को मिला आवास का तोहफा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का लोकार्पण

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.05.59 2

दीपावली की खुशियों के बीच साइबर ठगों से रहें सावधान!

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 16.45.46

नीमच जिले के तीन वृंदावन ग्रामों में आयोजित हुई दुग्ध दोहन प्रतियोगिता,9 नवंबर को गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों में होगा सम्मान

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छोटी दिवाली पर कर्मचारियों को मिला आवास का तोहफा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का लोकार्पण
  • दीपावली की खुशियों के बीच साइबर ठगों से रहें सावधान!
  • नीमच जिले के तीन वृंदावन ग्रामों में आयोजित हुई दुग्ध दोहन प्रतियोगिता,9 नवंबर को गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों में होगा सम्मान
  • नीमच , भादवामाता का दरबार, दीपावली पर माता रानी का अद्भुत श्रृंगार*
  • छिंदवाड़ा देहात थाना BTI ग्राउंड के पास गांजा बेचने घूम रहा युवक गिरफ्तार,45 हजार का गांजा जब्त
  • धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर श्री गणेश ट्रांसपोर्ट ने मनाया खुशियों का त्योहार, मिठाई एवं उपहार वितरित कर दिया भाईचारे का संदेश
  • दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन जांच कार्रवाई
  • खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना-हरीश रघुवंशी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर जिला बना विजेता, विश्वविद्यालय टीम के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
Policewala

संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर जिला बना विजेता, विश्वविद्यालय टीम के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

PolicewalaBy PolicewalaNovember 6, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 05 at 19.33.57

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन मे प्रतियोगिता में कटनी, नरसिंहपुर एवं जबलपुर जिले की महिला क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता की संपूर्ण रूपरेखा एवं आयोजन की जिम्मेदारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अर्पित सक्सेना द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर श्री सुनील कोठारी जी उपस्थित रहे। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
सुनील कोठारी जी, पंकज नेमा जी, प्रमोद चौरसिया जी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 19.34.13

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नरसिंहपुर एवं कटनी जिले के मध्य खेला गया, जिसमें नरसिंहपुर की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवर मे बिना विकेट खोए 156 रन बनाए। आर्या चौधरी ने 72 और आरजू कर्मी ने 35 रनों का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने आई कटनी की पूरी टीम 31 रन ही बना सकी। नेहा बसोर और शिवानी धुर्वे ने 3-3 विकेट लिये। इस मैच में नरसिंहपुर की खिलाड़ी आर्या चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 19.34.09

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नरसिंहपुर एवं जबलपुर जिले के बीच खेला गया। फाइनल मैच में जबलपुर जिले की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरसिंहपुर जिले की टीम 72 रन ही बना सकी। इस प्रकार जबलपुर जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में ऋषिका जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 19.34.12

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इं.निशा सोनी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं खेल जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अंपायरों तथा प्रतिभागी टीमों के कोच एवं मैनेजर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के उपरांत विश्वविद्यालय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। मुख्य चयनकर्ता के रूप मे जबलपुर से प्रहलाद सिंह पटेल और मोईन खान नरसिंहपुर से अर्पित सक्सेना क्रीड़ा अधिकारी कटनी से मुकेश गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी आगामी अंतरविश्वविद्यालय वेस्ट ज़ोन टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह महिला खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
आभार डॉ भानु प्रताप प्रजापति क्रीड़ा अधिकारी तेंदूखेड़ा कॉलेज द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका श्री प्रदीप पटेल एवं श्री शिवम कटारे द्वारा निभाई गई। वहीं संपूर्ण प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में डॉ.नमिता साहू प्रो.भरत सिंह ठाकुर, प्रो.प्रीति कौरव, डॉ.करण सिंह कुशराम शिव कुमार पटेल, आकाश जाटव, अंशुल बाथरे,हफीज खान, दीपचंद कर, सौरभ लहरिया,लीलाधर मेहरा, लोकेश ठाकुर का विशेष योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस आयोजन के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला तथा खेलों में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

 

नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Ankit Shukla Report Arpit Saxena Arya Chaudhary Divisional Level Cricket Tournament Girls Cricket Competition Government PG College Narsinghpur Inter University West Zone Tournament Jabalpur Cricket Winner Jabalpur News Jabalpur Women's Cricket Team Katni News Madhya Pradesh Sports News MP Cricket News Narsinghpur College Narsinghpur Cricket Competition Narsinghpur News Policewala News Prime Minister College of Excellence Rishika Jain University Cricket Team Selection Women Sports News Women's Cricket News Women's Cricket Tournament Women's Empowerment Through Sports
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.14.30

छोटी दिवाली पर कर्मचारियों को मिला आवास का तोहफा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का लोकार्पण

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.05.59 2

दीपावली की खुशियों के बीच साइबर ठगों से रहें सावधान!

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 16.45.46

नीमच जिले के तीन वृंदावन ग्रामों में आयोजित हुई दुग्ध दोहन प्रतियोगिता,9 नवंबर को गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों में होगा सम्मान

November 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026803
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026771
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.14.30 Policewala

छोटी दिवाली पर कर्मचारियों को मिला आवास का तोहफा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का लोकार्पण

By PolicewalaNovember 7, 20261

खड़गवां में कर्मचारियों के लिए खुला आवासीय सुविधा का नया द्वार, सुरक्षित वातावरण के साथ…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.05.59 2

दीपावली की खुशियों के बीच साइबर ठगों से रहें सावधान!

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 16.45.46

नीमच जिले के तीन वृंदावन ग्रामों में आयोजित हुई दुग्ध दोहन प्रतियोगिता,9 नवंबर को गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों में होगा सम्मान

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 16.25.00

नीमच , भादवामाता का दरबार, दीपावली पर माता रानी का अद्भुत श्रृंगार*

November 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.14.30

छोटी दिवाली पर कर्मचारियों को मिला आवास का तोहफा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का लोकार्पण

November 7, 2026
WhatsApp Image 2026 11 07 at 17.05.59 2

दीपावली की खुशियों के बीच साइबर ठगों से रहें सावधान!

November 7, 2026
Visitors
2020413
This Month : 15318
This Year : 592330
Total Users : 1594650
Views Today : 4397
Total views : 6404178
Who's Online : 10
Server Time : 2026-11-07
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.