इंदौर
खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन के दौरान थाना प्रभारी के साथ हुई गंभीर घटना के मामले में आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।
रविवार देर रात अवैध शराब परिवहन की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक नंबर MP-43 H-4786 से घटना हुई। ट्रक की जांच में गुप्त चैंबर में छिपाकर रखी गई बैगपाइपर मदिरा मिली, जो हरदा जिले की टिमरनी की दो कंपोजिट दुकानों – हरदा रोड और सोडलपुर रोड – को सप्लाई होनी थी।
जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर हरदा जिले के टिमरनी वृत्त में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अमर सिंह वघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने क्षेत्र में सतत निरीक्षण और प्रभावी निगरानी नहीं की।
उन्हें म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित कर मुख्यालय उपायुक्त आबकारी कार्यालय, संभागीय उड़नदस्ता, भोपाल किया गया है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर






