Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

पटवारियों की हड़ताल को मिलेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का साथ, 3 नवंबर को गरियाबंद में निकलेगी विशाल रैली

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 17.34.42

बिन सहकार नहीं उद्धार आज सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर प्रशासकीय स्तर

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 15.38.59

राहुल गांधी के बयान पर पुरन्दर मिश्रा का पलटवार, बोले— पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर कांग्रेस मांगे माफी

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पटवारियों की हड़ताल को मिलेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का साथ, 3 नवंबर को गरियाबंद में निकलेगी विशाल रैली
  • बिन सहकार नहीं उद्धार आज सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर प्रशासकीय स्तर
  • राहुल गांधी के बयान पर पुरन्दर मिश्रा का पलटवार, बोले— पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर कांग्रेस मांगे माफी
  • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नीमच एवं मनासा में आयोजित हुई प्रमुख नागरिक संगोष्ठियां
  • ए.आई.सी.सी. राष्ट्रीय समन्वयक, त्रिलोक श्रीवास  दिल्ली महारैली में दर्जनों समर्थको सहित हुए शामिल,
  • बलराम कृषि महोत्सव सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी किसान भाइयों को वर्चुअल संबोधित करेंगे: प्रदीप राय
  • मिशन शक्ति फेज-06 के तहत 14 शोहदों पर कार्रवाई, 5 परिवारों में कराया समझौता
  • रायपुर: घर में चल रहा था अवैध पटाखा बनाने का कारोबार, गोलबाजार पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नीमच एवं मनासा में आयोजित हुई प्रमुख नागरिक संगोष्ठियां
क्षेत्रीय खबर

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नीमच एवं मनासा में आयोजित हुई प्रमुख नागरिक संगोष्ठियां

PolicewalaBy PolicewalaNovember 2, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.48.02

राष्ट्र चिंतन संवाद’ में लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची की शुद्धता, घुसपैठ की रोकथाम एवं संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा पर हुआ व्यापक मंथन

प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने रखे विचार, सांसद सुधीर गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित

नीमच, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को नीमच एवं मनासा विधानसभा क्षेत्रों में ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ विषय पर प्रमुख नागरिक (प्रबुद्धजन) संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। संगोष्ठियों में लोकतंत्र की मजबूती, मतदान के महत्व, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुद्धता, घुसपैठ की रोकथाम तथा संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं लोकतांत्रिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मनासा में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे तथा नीमच में स्वर्णकार धर्मशाला में शाम 5 बजे आयोजित संगोष्ठियों में वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, व्यापारियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने सहभागिता की।
नीमच में आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन अतिथियों के रूप में मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सिंह परिहार, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत एवं दारा सिंह यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। तत्पश्चात भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रहित और संगठन के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता और जिम्मेदारी से संचालित होने वाली व्यवस्था है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने प्रबुद्धजनों से समाज में सकारात्मक जागरूकता का वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया। WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.48.02 1
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जागरूक नागरिकों को अपनी भूमिका निभाते हुए समाज को सही दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम प्रभारी एवं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता, पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता एवं विश्वसनीयता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने तथा त्रुटियों के सुधार में सहयोग करने का आग्रह किया। संगोष्ठी के प्रमुख वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जागरूक मतदाता है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य के प्रति प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व भी है। लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अपना महत्व है और नागरिकों को बिना किसी भ्रम या प्रलोभन के जागरूकता के साथ मतदान करना चाहिए।
उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं विश्वसनीय निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन होना आवश्यक है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों और गलत प्रविष्टियों की पहचान नियमानुसार हो, इसके लिए नागरिकों को जागरूक होकर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनविश्वास बनाए रखने का महत्वपूर्ण आधार है।
घुसपैठ की रोकथाम के विषय पर उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अवैध घुसपैठ एक गंभीर विषय है। इस दिशा में शासन-प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की जागरूकता भी महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी जिम्मेदार एजेंसियों तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सजग रहने की आवश्यकता है।
संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के विषय पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संविधान की भावना, संवैधानिक मर्यादाओं और संस्थाओं की निष्पक्षता पर निर्भर करती है। निर्वाचन आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, विश्वसनीयता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास और संविधान के प्रति सम्मान ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं।WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.48.03
सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने सामाजिक एवं व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। समाज में फैलने वाले भ्रम, भ्रामक सूचनाओं और नकारात्मकता के स्थान पर तथ्यपरक जानकारी एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दें। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने भी लोकतंत्र, मतदान, SIR प्रक्रिया, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस संवादात्मक सत्र में विचारों का आदान-प्रदान हुआ तथा समाज में लोकतांत्रिक चेतना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सहभागिता भी विशेष रही। उनसे समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। परिवार, समाज, युवा वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता सूची की शुद्धता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति व्यापक जनजागरण आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया।
उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

पटवारियों की हड़ताल को मिलेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का साथ, 3 नवंबर को गरियाबंद में निकलेगी विशाल रैली

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 17.34.42

बिन सहकार नहीं उद्धार आज सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर प्रशासकीय स्तर

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 15.38.59

राहुल गांधी के बयान पर पुरन्दर मिश्रा का पलटवार, बोले— पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर कांग्रेस मांगे माफी

November 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss

पटवारियों की हड़ताल को मिलेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का साथ, 3 नवंबर को गरियाबंद में निकलेगी विशाल रैली

By PolicewalaNovember 2, 202623

प्रांतीय पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की रहेगी मौजूदगी, कर्मचारी एकता के प्रदर्शन के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 02 at 17.34.42

बिन सहकार नहीं उद्धार आज सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर प्रशासकीय स्तर

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 15.38.59

राहुल गांधी के बयान पर पुरन्दर मिश्रा का पलटवार, बोले— पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर कांग्रेस मांगे माफी

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.48.02

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नीमच एवं मनासा में आयोजित हुई प्रमुख नागरिक संगोष्ठियां

November 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

पटवारियों की हड़ताल को मिलेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का साथ, 3 नवंबर को गरियाबंद में निकलेगी विशाल रैली

November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 17.34.42

बिन सहकार नहीं उद्धार आज सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य पर प्रशासकीय स्तर

November 2, 2026
Visitors
2009153
This Month : 4058
This Year : 581070
Total Users : 1583390
Views Today : 2200
Total views : 6375340
Who's Online : 22
Server Time : 2026-11-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.