प्रेस विज्ञप्ति :-
सिवनी ,1 नवंबर ,2026 मध्य प्रदेश शासन एवं कृषि विभाग के तत्वाधान में आगामी 2 नवंबर 2026 दिन सोमवार को बलराम कृषि महोत्सव का विराट आयोजन होगा।
उक्त आशय की जानकारी ,भाजपा किसान मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने ,मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया।
श्री राय ने बताया कि सिवनी में 2 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण सिमरिया सिवनी में ,कृषि महोत्सव प्रारंभ होगा ।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय जयपाल चावड़ा अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र यादव,प्रदेश महामंत्री कप्तान यादव प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल,संभाग प्रभारी राजेश पवार ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना मार्सकोले, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी , प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव ,जिले के अन्नदाता किसान भाइयों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। श्री राय ने बताया कि नरसिंहपुर के रास्ते शिव की नगरी सिवनी पधार रहे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का धूमा, लखनादौन, छपारा, बंडोल एवं उपज मंडी सिवनी में किसान मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में किसान भाई भव्य स्वागत करेंगे।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने जानकारी दिया कि कृषि उपज मंडी में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम के समापन के पश्चात, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय जयपाल चावड़ा एवं किसान मोर्चा के प्रादेशिक पदाधिकारी, लगभग 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में जिला भाजपा नेतृत्व, किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं मंडल सह किसान मोर्चा के किसान भाइयों ,भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। ।भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारीयों ने बलराम कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश सरकार की नवीन कृषि नीति एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त
करने का विनम्र आग्रह किया है।
जय जवान, जय किसान ,जय विज्ञान।🙏 भवदीय :
ओमप्रकाश तिवारी
Trending
- राहुल गांधी के बयान पर पुरन्दर मिश्रा का पलटवार, बोले— पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन और छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर कांग्रेस मांगे माफी
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नीमच एवं मनासा में आयोजित हुई प्रमुख नागरिक संगोष्ठियां
- ए.आई.सी.सी. राष्ट्रीय समन्वयक, त्रिलोक श्रीवास दिल्ली महारैली में दर्जनों समर्थको सहित हुए शामिल,
- बलराम कृषि महोत्सव सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी किसान भाइयों को वर्चुअल संबोधित करेंगे: प्रदीप राय
- मिशन शक्ति फेज-06 के तहत 14 शोहदों पर कार्रवाई, 5 परिवारों में कराया समझौता
- रायपुर: घर में चल रहा था अवैध पटाखा बनाने का कारोबार, गोलबाजार पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार
- मिशन शक्ति फेज-06 के तहत 14 शोहदों पर कार्रवाई, 5 परिवारों में कराया समझौता
- अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।







