Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
eb5ea676 89e8 4312 a16a 4c1167748881

अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।

November 1, 2026
2c997c15 cff7 4bce 8076 90bb4c6ac7c4

आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर काबरे जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुआ।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।
  • आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर काबरे जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुआ।
  • महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।
  • नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता
  • म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम
  • जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर भालू का हमला, आंख, सिर और हाथ में आई चोटें
  • हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज
  • प्रेम विवाह के लिए दबाव, इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार-
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम
क्षेत्रीय खबर

म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम

PolicewalaBy PolicewalaNovember 1, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.15.38

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

दीपावली से पहले स्वामित्व योजना की शेष रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य, विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी देकर किया सम्मानित

डिंडौरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की खानापूर्ति नहीं करने तथा पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 39,317 रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक लगभग 17 हजार रजिस्ट्रियां संपादित की जा चुकी हैं। शेष रजिस्ट्रियों को दीपावली से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जिले के लोगों को उनके अधिकारों से संबंधित दस्तावेज दीपावली के अवसर पर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों में समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है।

कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि खाद, बीज की उपलब्धता और किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं भी कृषि गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही।

विधायक ने गिनाईं प्रदेश और जिले की उपलब्धियां

मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने गठन के बाद से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। डिंडौरी जिला अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में डिंडौरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में देश में तृतीय और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होना जिले के लिए गौरव की बात है। इन उपलब्धियों के पीछे किसानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों की सामूहिक मेहनत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने भी जिले की सांस्कृतिक पहचान और लोक विरासत का उल्लेख करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आम नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेकर जिले के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.15.38 1

कृषि क्विज के विजेताओं को मिले लाखों के पुरस्कार

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित कृषि लोकोत्सव के दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान कार्यक्रम में ऑनलाइन कृषि क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें डिंडौरी जिले के तीन प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। स्थापना दिवस समारोह में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास ठाकुर को 7 लाख 26 हजार रुपये मूल्य का ट्रैक्टर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गिरीश कुमार को 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मूलचंद परस्ते को 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्कूटी प्रदान की गई।

वहीं भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय की छात्रा संध्या परस्ते को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों और विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान जिले की आदिवासी लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित आकर्षक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से डिंडौरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। विधायक ने कलाकारों और सम्मानित प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ अशोक सोलंकी, भारती ठाकरे, प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू टेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, रेडक्रॉस सचिव नरेंद्र सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.14.44 1

जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर भालू का हमला, आंख, सिर और हाथ में आई चोटें

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 17.51.07

हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज

November 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss
eb5ea676 89e8 4312 a16a 4c1167748881 Policewala

अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।

By PolicewalaNovember 1, 20264

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2c997c15 cff7 4bce 8076 90bb4c6ac7c4

आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर काबरे जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुआ।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
eb5ea676 89e8 4312 a16a 4c1167748881

अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।

November 1, 2026
2c997c15 cff7 4bce 8076 90bb4c6ac7c4

आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर काबरे जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुआ।

November 1, 2026
Visitors
2007239
This Month : 2143
This Year : 579155
Total Users : 1581475
Views Today : 4508
Total views : 6371998
Who's Online : 17
Server Time : 2026-11-01
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.