11 लाख 05 हजार रूपयें मुल्य के अवैध मादक पदार्थ 100.8 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलो 610 ग्राम डोडाचुरा सहित 02 तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार जप्त, पुलिस थाना नीमच सिटी को मिली सफलता*
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मौहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा नशें एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व चलाये जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम नीमच सिटी द्वारा नीमच के दो तस्करो से 100.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं 10 किलो 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ब्रेजा कार क्र. MP 44 ZD 3819 सहित आरोपी श्रवण बंजारा व मुबिन मंसुरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।

प्राप्त मुखबीर सुचना पर घटना स्थल मनासा नाका पर नाकाबंदी कर कार्यवाही करते हुए श्रवण पिता दुर्गालाल सुरावत जाति बंजारा उम्र 42 साल निवासी ग्राम रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) एवं मुबिन पिता रशीद मंसुरी उम्र 39 साल निवासी डाक बंगले के पास राजीव नगर नीमच सिटी पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे वाले वाहन ब्रेजा कार क्र. MP 44 ZD 3819 से कुल 100.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं 10 किलो 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों से जप्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रौत के संबंध में विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. श्रवण पिता दुर्गालाल सुरावत जाति बंजारा उम्र 42 साल निवासी ग्राम रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) 2. मुबिन पिता रशीद मंसुरी उम्र 39 साल निवासी डाक बंगले के पास राजीव नगर नीमच सिटी पुलिस थाना नीमच सिटी गिरफ्तार किया ।
जप्त मश्रुका – 1. 100.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स
2. 10 किलो 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा
3. एक सफेद रंग की ब्रेजा कार क्र. MP 44 ZD 3819
4. तीन मोबाईल फोन
( कुल किमती 21,30,000/- रूपये )
सराहनीय भुमिका – उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सागरिया, पुलिस थाना नीमच सिटी टीम एवं सायबर सेल नीमच की सराहनीय भुमिका रही ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







