Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.15.38

म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।
  • नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता
  • म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम
  • जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर भालू का हमला, आंख, सिर और हाथ में आई चोटें
  • हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज
  • प्रेम विवाह के लिए दबाव, इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार-
  • राज्य स्थापना दिवस पर अटल जी को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, अब अस्पताल में नहीं करना होगा भुगतान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज
Policewala

हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज

PolicewalaBy PolicewalaNovember 1, 2026No Comments4 Views
WhatsApp Image 2026 11 01 at 17.51.07

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने ऑडियो संदेश के माध्यम से दिया आशीर्वाद

गोटेगांव। श्रीधाम नगर में मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूज्य कथाव्यास गौपीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि हरि नाम के स्मरण, भक्ति, समर्पण और सद्कर्मों से ही मानव जीवन सार्थक होता है। वेद-पुराणों का ज्ञान तभी फलदायी है, जब मनुष्य के हृदय में भगवान के नाम के प्रति अनुराग और भक्ति का भाव हो। हरि नाम एक बीज के समान है, जिसे भक्ति और समर्पण से सींचने पर जीवन में सद्संस्कार और पुण्य फलित होते हैं।
महाराज श्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मध्यभारत की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती भगवान की लीलाओं और उनकी कृपा से जुड़ी पावन भूमि है। भगवान की लीलाओं के दौरान संकट के क्षणों में मध्यभारत की धरती ने उन्हें आश्रय और सेवा प्रदान की। उन्होंने छुआछूत एवं जातिगत भेदभाव को धर्म की मूल भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि प्रकृति सभी का समान भाव से पालन करती है, इसलिए मनुष्य को भी भेदभाव से ऊपर उठकर सर्वकल्याण की भावना अपनानी चाहिए।

संगति से बनता है व्यक्ति का चरित्र

मित्रता और संगति के महत्व को समझाते हुए पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छी संगति अपनानी चाहिए। शराब पीने और गाली-गलौज करने वाले व्यक्तियों की संगति से दूर रहना चाहिए, क्योंकि संगति ही मनुष्य के उत्थान और पतन का प्रमुख आधार बनती है। महाभारत एवं राजा परीक्षित के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने बताया कि विजय केवल संख्या बल से नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और ईश्वर के प्रति अटूट निष्ठा से प्राप्त होती है। कौरवों की विशाल सेना के बावजूद पांडवों की विजय इस बात का प्रमाण है कि जहां धर्म और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद होता है, वहीं अंततः विजय प्राप्त होती है।WhatsApp Image 2026 11 01 at 17.51.09

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने किया व्यासपीठ पूजन

कथा के तृतीय दिवस मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव एवं वरिष्ठ यजमान इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) एवं श्रीमती सुमनलता पटेल ने सहयोगी यजमानों के साथ व्यासपीठ का पूजन कर पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। जबलपुर से पधारी राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मुख्य यजमान मुलायम सिंह पटेल (भैयाजी) ने भी व्यासपीठ पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का ऑडियो संदेश बना आकर्षण

इस अवसर पर ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने ऑडियो संदेश के माध्यम से कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने यजमान परिवार को इस धार्मिक आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। शंकराचार्य जी के संदेश से धर्मसभा में विशेष आध्यात्मिक आत्मीयता का वातावरण निर्मित हुआ।
उल्लेखनीय है कि कीर्तिशेष श्री मणिनागेंद्र सिंह पटेल एवं पूज्य श्रीमती यशोदाबाई पटेल की पावन स्मृति में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा इस श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो 5 नवंबर तक चलेगा। आयोजन के प्रथम दिवस मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कथा में सहभागिता कर व्यासपीठ पर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना समर्पित की थी।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, 5 नवंबर तक चलेगी कथा

कथा के तृतीय दिवस विशाल पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन, संकीर्तन और श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.15.38

म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम

November 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026920
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026769
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42 Policewala

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

By PolicewalaNovember 1, 20263

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के कथित अवैध सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.15.38

म प्र स्थापना दिवस पर कलेक्टर का सख्त संदेश, जिम्मेदारियों के निर्वहन में न हो खानापूर्ति, ईमानदारी से करें काम

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.14.44 1

जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर भालू का हमला, आंख, सिर और हाथ में आई चोटें

November 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.38.58

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता

November 1, 2026
Visitors
2007031
This Month : 1936
This Year : 578948
Total Users : 1581268
Views Today : 3970
Total views : 6371460
Who's Online : 13
Server Time : 2026-11-01
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.