रायपुर। डीसीपी नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप की अध्यक्षता में 29 अक्टूबर को अस्थायी पटाखा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और लाइसेंस नियमों के पालन के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ‘साइबर पर संकल्प’ अभियान के तहत विक्रेताओं एवं उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







