मंदसौर, 27 अक्टूबर 2026। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंदसौर जिला पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने कुल 57 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सीधे सुनकर उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी.एस. बघेल, एसडीओपी मल्हारगढ़ श्री पिंटू कुमार बघेल, एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति तथा एसडीओपी मंदसौर श्री गिरीश जेजुलकर उपस्थित रहे।

इसके अलावा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी वायडी नगर श्री शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें समयबद्ध एवं वैधानिक समाधान उपलब्ध कराना है।
रिपोर्टर अनिल पोरवाल जितेन्द्र सिंह
पुलिसवाला न्यूज़ | सबसे तेज़, सबसे सटीक








