Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 28 at 14.11.34

दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 13.43.34

बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा
  • बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान
  • पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे
  • 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
  • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
  • धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन
  • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
  • CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी IAS फेसबुक आईडी और 88 लाख की साइबर ठगी में दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार।
Policewala

रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी IAS फेसबुक आईडी और 88 लाख की साइबर ठगी में दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

PolicewalaBy PolicewalaOctober 19, 2026No Comments19 Views
WhatsApp Image 2026 10 19 at 17.11.28

कानपुर से पकड़े गए दोनों आरोपी, देश के 11 थानों और साइबर सेल में दर्ज हैं शिकायतें।

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय साइबर आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने, जबकि दूसरे पर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न 11 थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

वरिष्ठ IAS अधिकारी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी।

पहले मामले में प्रार्थी सुशांत पनका ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने की शिकायत की थी। मामले में थाना राखी में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 336(3) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। फेसबुक, गूगल और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अर्जुन कुमार जाटव, निवासी हमीरपुर, उत्तरप्रदेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल की जांच में अन्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं। इन मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

दूसरे मामले में प्रार्थी रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत रेंज साइबर थाना रायपुर में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 14/24 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार दीक्षित, निवासी कानपुर, उत्तरप्रदेश की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खोलता था और धोखाधड़ी की रकम इन खातों में प्राप्त करता था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी मिली है। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खाते से जुड़े मामले देश के विभिन्न 11 थानों और साइबर सेल में दर्ज होने की जानकारी मिली है।

गिरफ्तार आरोपी।

1. अर्जुन कुमार जाटव, पिता मुन्नू कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पारा, तहसील मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश।
2. प्रवीण दीक्षित, पिता विद्याभूषण दीक्षित, उम्र 46 वर्ष, निवासी पांडु नगर, हंसनगर, कानपुर, उत्तरप्रदेश।

रायपुर रेंज पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 28 at 14.11.34

दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 13.43.34

बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026926
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026808
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 28 at 14.11.34 Policewala

दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा

By PolicewalaNovember 28, 2026214

छिंदवाड़ा। दमुआ थाना क्षेत्र से रिश्वतखोरी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 28 at 13.43.34

बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.07

56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

November 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 28 at 14.11.34

दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 13.43.34

बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान

November 28, 2026
Visitors
2080773
This Month : 75678
This Year : 652690
Total Users : 1655010
Views Today : 2669
Total views : 6538771
Who's Online : 53
Server Time : 2026-11-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.