दमुआ नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान
दमुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद दमुआ द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

🖊️अभियान में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सीएमओ अजय ठाकरे जी सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर दमुआ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

🖊️महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ शहर की दिशा में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
रिपोर्टर भगवानदास साहू







