रायपुर। गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 27 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक रहेगा।

वहीं, पिकअप, टाटा एस, ऑटो ट्रेलर सहित हल्के मालवाहक वाहनों के लिए भी शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने इन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







