“ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद सहित करीब 3.65 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल तथा एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई कुरूद पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड के पास घेराबंदी कर घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ और सूरज रजक को ग्राहकों की तलाश करते पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़






