इंदौर
इंदौर यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में आज कनाड़िया अंडरब्रिज के पास यातायात निरीक्षक श्री नितिन निगवाल द्वारा मैजिक वैन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। चालकों को निर्धारित स्टॉप पर ही वाहन रोकने, सवारी बैठाते-उतारते समय यातायात बाधित न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और अनुशासित तरीके से वाहन संचालन करने की हिदायत दी गई।

वहीं रेडिसन चौराहे पर यातायात निरीक्षक श्री विजेंद्र मुजाल्दे द्वारा ऑटो चालकों को जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित स्थान पर ऑटो खड़ा करने, सवारी के लिए सड़क पर अचानक वाहन न रोकने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की समझाइश दी गई।यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







