Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.38.58

चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.34.16

“मॉडल स्कूल शहपुरा के हिसाब-किताब पर उठे सवाल, 12-13 साल के कथित फर्जी बिलों की होगी जांच”

September 6, 2026
4e5792a2 bccc 4e17 9116 5b5070c3f770

कीचड़ से जंग लड़कर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में
  • “मॉडल स्कूल शहपुरा के हिसाब-किताब पर उठे सवाल, 12-13 साल के कथित फर्जी बिलों की होगी जांच”
  • कीचड़ से जंग लड़कर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें
  • सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया
  • खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प
  • सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
  • सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और कच्ची शराब पर की करवाई
  • छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
Policewala

सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 6, 2026No Comments1 Views
bc18a2de 2220 459c b194 72bca483c82a

खड़गवां में 1214 मरीजों ने उठाया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 7 सितंबर को केल्हारी में लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर; विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगाई गई ड्यूटी

एमसीबी। जिले में आम नागरिकों तक बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026” के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 सितंबर 2026 को विकासखंड खड़गवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां के प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की तथा आवश्यकतानुसार उन्हें उपचार एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। एक ही स्थान पर करीब 12 प्रकार की विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने का अवसर मिला।

fdbbe4a4 8819 4b9d afca 52b2749f64c6

1214 मरीजों को मिला उपचार
खड़गवां में आयोजित शिविर में कुल 1214 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। विभागवार आंकड़ों के अनुसार आयुष विभाग में 135 मरीज, शिशु रोग विभाग में 75 बच्चे, दंत रोग विभाग में 28, फिजियोथैरेपी में 13, चर्म रोग विभाग में 33, हड्डी रोग विभाग में सर्वाधिक 230 मरीज, नेत्र रोग विभाग में 105, नाक-कान-गला रोग विभाग में 31 तथा स्त्री रोग विभाग में 163 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।
इसके अलावा 96 लोगों का एक्स-रे, मेडिसिन विभाग में 255 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान 50 लोगों की आभा आईडी भी बनाई गई। लिंगवार आंकड़ों की बात करें तो शिविर में 728 पुरुष और 486 महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

7 सितंबर को केल्हारी में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
अभियान के अगले चरण में 7 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित चिकित्सकों को सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
केल्हारी शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शौमय शरण सिंह, पीजीएमओ (OBGY) डॉ. अभया गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इंतजार ओरेके, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक सिदार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भाभिता साहू सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिफा रहमान, डॉ. सुष्मिता तिरंगा, डॉ. मंसूर आलम एवं डॉ. हितेश गुप्ता, दंत चिकित्सक डॉ. देवप्रताप, फिजियोथैरेपिस्ट श्री विक्की उर्फ टेप्पो तथा नेत्र सहायक अधिकारी आर.डी. दीवान भी शिविर में सेवाएं देंगे।

अधिकारियों की रही निगरानी
खड़गवां शिविर में जिला स्वास्थ्य विभाग के मुखिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिशिर जायसवाल, खड़गवां के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र रॉय, 220 बिस्तर अस्पताल के अस्पताल सह अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राज कुमार राजवाड़े, सेवा संकल्प अभियान 2026 के सहायक नोडल सुलेमान खान सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों, आवश्यक उपकरणों, जांच सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य “हर गांव–हर घर–हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं” पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।

सीएमएचओ ने की आम नागरिकों से अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी क्षेत्र में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विशेष रूप से ऐसे मरीज, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच अथवा उपचार की आवश्यकता है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाकर लोगों को समय पर जांच, उपचार, दवाएं और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

image

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.34.16

“मॉडल स्कूल शहपुरा के हिसाब-किताब पर उठे सवाल, 12-13 साल के कथित फर्जी बिलों की होगी जांच”

September 6, 2026
4e5792a2 bccc 4e17 9116 5b5070c3f770

कीचड़ से जंग लड़कर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें

September 6, 2026
9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

September 6, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,276
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026857
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026783
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026722
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.38.58 क्षेत्रीय खबर

चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

By PolicewalaSeptember 6, 20261

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.34.16

“मॉडल स्कूल शहपुरा के हिसाब-किताब पर उठे सवाल, 12-13 साल के कथित फर्जी बिलों की होगी जांच”

September 6, 2026
4e5792a2 bccc 4e17 9116 5b5070c3f770

कीचड़ से जंग लड़कर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई मुश्किलें

September 6, 2026
9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

September 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.38.58

चाचा भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 20.34.16

“मॉडल स्कूल शहपुरा के हिसाब-किताब पर उठे सवाल, 12-13 साल के कथित फर्जी बिलों की होगी जांच”

September 6, 2026
Visitors
1864974
This Month : 10349
This Year : 436891
Total Users : 1439211
Views Today : 2961
Total views : 6048640
Who's Online : 23
Server Time : 2026-09-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.