Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

September 6, 2026
f7fffa87 e909 452b a97d addf1c44654a

खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प

September 6, 2026
bc18a2de 2220 459c b194 72bca483c82a

सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया
  • खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प
  • सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
  • सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और कच्ची शराब पर की करवाई
  • छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार
  • ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*
  • *गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*
  • खाकी पर गंभीर आरोप! एक्सीडेंट की सूचना देने वालों को थाने में रातभर पीटा, हॉज पाइप से मारने का दावा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प
Policewala

खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 6, 2026No Comments1 Views
f7fffa87 e909 452b a97d addf1c44654a

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मेगा हेल्थ कैंप अभियान, 30 सितंबर को खड़गवां टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य — मनेंद्रगढ़–चिरमिरी में एक माह में ICU, एक–दो माह में शुरू होगा चिरमिरी में मेंटल अस्पताल

b9f02059 d9ac 426c a034 9be31eeed2a6

खड़गवां। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शुभारंभ शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। अभियान के तहत क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

80a81769 1de9 401a 89ab fc34928bbf67

कार्यक्रम की शुरुआत सेवा संकल्प अभियान के लिए बनाए गए पंजीयन काउंटर से हुई। मंत्री ने स्वयं पंजीयन व्यवस्था का निरीक्षण किया और इसके बाद विभिन्न रोगों के लिए बनाए गए विभागवार कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की जांच, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली।

5d61dd70 bfab 49b4 9a60 5b50745aea29

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मेगा स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ तथा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत की धुन के बीच उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने सावधान की मुद्रा में देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। इसके बाद स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

1e6cd6ce 0263 4f25 90f4 6617b4add9e2

30 सितंबर को खड़गवां को टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आगामी 30 सितंबर को जनपद खड़गवां को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर हो और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

41cd2b99 de05 4d25 ae93 52e061b84332

मंत्री ने कहा कि खड़गवां, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ की जीवन दीप समितियों की आय में बढ़ोतरी हुई है। यह उपलब्धि जीवन दीप समिति से जुड़े लोगों की अथक मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं समिति से जुड़े लोगों की भूमिका की सराहना की।

3133147d e5f9 4a7b 88ae 1735d94310ee

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मेगा हेल्थ कैंप

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार स्वास्थ्य शिविर और स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।

1818b75e 57ca 47dc bf32 cee14aa65ff4

उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान जिन मरीजों में किसी गंभीर बीमारी की पहचान होगी, उन्हें आवश्यकता के अनुसार संबंधित अस्पताल या विशेषज्ञ चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा और सरकार द्वारा उनके इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

30 सितंबर से चिरमिरी में तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 30 सितंबर से चिरमिरी में तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित जनोत्सव को स्वास्थ्य सेवा से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

f7fffa87 e909 452b a97d addf1c44654a 1

मेंटल अस्पताल एक-दो माह में शुरू करने का प्रयास

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेंटल अस्पताल को एक-दो माह के भीतर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मरीजों को क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

जनवरी-फरवरी तक चिरमिरी रेलवे स्टेशन पर बड़े प्रोजेक्ट की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि जनवरी या फरवरी तक चिरमिरी रेलवे स्टेशन से जुड़ा बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजना बताते हुए इसके जल्द मूर्त रूप लेने की बात कही।

मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में एक माह में शुरू होगा ICU

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में एक माह के भीतर ICU सेवा शुरू करने का प्रयास है। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दूसरे शहरों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।

स्वास्थ्य के प्रति दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन, बीमारी से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, मंडल अध्यक्ष खड़गवां भाजपा धरमपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़गवां राम लाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष एमसीबी राम प्रताप गुप्ता, युवा नेता अरुणोदय पांडे, युवा नेता धनंजय पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, श्रीमती यशवंती सिंह सहित जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेंद्र राय, मनेंद्रगढ़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, डीपीएम शिशिर जायसवाल, मनेंद्रगढ़ अस्पताल प्रबंधक मंडल, खड़गवां डीपीएम राजकुमार रजवाड़े, बीएमओ डॉ. मनीष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से सरकार का फोकस केवल बीमारी का इलाज करने पर नहीं, बल्कि बीमारी की समय रहते पहचान, स्क्रीनिंग, उपचार और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर रहेगा।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

September 6, 2026
bc18a2de 2220 459c b194 72bca483c82a

सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

September 6, 2026
9c263922 d284 4c91 b8a0 c87751ef4633 1

सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और कच्ची शराब पर की करवाई

September 6, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,276
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026857
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026783
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026721
Don't Miss
9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1 Policewala

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

By PolicewalaSeptember 6, 202616

रविवार को इमलीपारा के होटल टोपाज में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन हुए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
f7fffa87 e909 452b a97d addf1c44654a

खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प

September 6, 2026
bc18a2de 2220 459c b194 72bca483c82a

सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

September 6, 2026
9c263922 d284 4c91 b8a0 c87751ef4633 1

सिलौंडी पुलिस ने महुआ लहान और कच्ची शराब पर की करवाई

September 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
9bcb90c1 b3bf 448a b094 7448b5f981f8 1

सर्व विप्र महिला समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

September 6, 2026
f7fffa87 e909 452b a97d addf1c44654a

खड़गवां से ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाया स्वस्थ समाज का संकल्प

September 6, 2026
Visitors
1864803
This Month : 10178
This Year : 436720
Total Users : 1439040
Views Today : 2604
Total views : 6048283
Who's Online : 17
Server Time : 2026-09-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.