Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.51.48

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.09.08

ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 16.26.04

*गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार
  • ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*
  • *गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*
  • खाकी पर गंभीर आरोप! एक्सीडेंट की सूचना देने वालों को थाने में रातभर पीटा, हॉज पाइप से मारने का दावा
  • कृष्ण कृपा से महकी रायपुर नगरी: नर्मदा पारा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम
  • शिक्षक दिवस पर गरियाबंद का गौरव बढ़ा, ओमेश्वरी साहू राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
  • ग्राम सचिव से गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
  • यदुवंशी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*
क्षेत्रीय खबर

*गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 6, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 09 06 at 16.26.04

5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक, नहाते समय गहरे पानी में समाया; रेस्क्यू टीम शव निकालने में जुटी

 

पाण्डुका/गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में रविवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया। रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय आदित्य चौधरी के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से मृतक के नाम और मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचा था। पिकनिक के दौरान युवक पानी में नहाने उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। साथियों ने तत्काल जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू दल आवश्यक तैयारी के साथ मौके के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू टीम पानी में युवक की तलाश कर शव बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।WhatsApp Image 2026 09 06 at 16.26.12

 

एक साल बाद फिर वही हादसा, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

 

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने की यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, वहीं दूसरी ओर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है। खतरनाक जल क्षेत्र में बिना सुरक्षा इंतजाम और बिना पर्याप्त सावधानी के उतरना किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

 

सिर्फ प्रशासन ही नहीं, पर्यटकों की लापरवाही भी जिम्मेदार

 

वॉटरफॉल जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर गहरे पानी में उतरना, चेतावनी के बावजूद नहाना और खतरे को हल्के में लेना पर्यटकों की गंभीर लापरवाही है। मौज-मस्ती के कुछ पल कब जिंदगी की आखिरी घड़ी बन जाएं, इसका अंदाजा ऐसे हादसों से लगाया जा सकता है।

 

अब सवाल यह है कि क्या पिछले हादसे से कोई सबक लिया गया? क्या गजपल्ला वॉटरफॉल में चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा कर्मी, बैरिकेडिंग और निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था है? यदि नहीं, तो ऐसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।

 

एक परिवार का चिराग बुझ गया। पिकनिक की खुशी मातम में बदल गई। अब जरूरत है कि प्रशासन और पर्यटक दोनों अपनी जिम्मेदारी समझें, ताकि गजपल्ला वॉटरफॉल फिर किसी परिवार से उसका अपना न छीन सके।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.51.48

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.09.08

ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*

September 6, 2026
photo 2026 09 06 13 20 19

खाकी पर गंभीर आरोप! एक्सीडेंट की सूचना देने वालों को थाने में रातभर पीटा, हॉज पाइप से मारने का दावा

September 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,276
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026857
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026783
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026721
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.51.48 क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 6, 202612

वर्ना कार से टक्कर के बाद दिया वारदात को अंजाम, मोबाइल-नकदी समेत एम्बुलेंस का सामान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.09.08

ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 16.26.04

*गजपल्ला वॉटरफॉल फिर बना मौत का कारण: पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल*

September 6, 2026
photo 2026 09 06 13 20 19

खाकी पर गंभीर आरोप! एक्सीडेंट की सूचना देने वालों को थाने में रातभर पीटा, हॉज पाइप से मारने का दावा

September 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.51.48

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस:एम्बुलेंस चालक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट,दो आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 17.09.08

ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*

September 6, 2026
Visitors
1864669
This Month : 10043
This Year : 436586
Total Users : 1438906
Views Today : 2271
Total views : 6047950
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.