छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने करीब एक साल पुराने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से सिंगरौली में रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया।
मामला 1 सितंबर 2025 का है। काराबोह में अभिषेक चौकसे के घर के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की से ₹85,000 नगद और सोने के मंगलसूत्र की गुरिया चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद थाना देहात में अपराध क्रमांक 463/2025, धारा 303(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी अक्षय यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के हिस्से में आए ₹35,000 उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए।
दूसरा आरोपी अक्षय यादव फरार
पुलिस ने फरार आरोपी अक्षय यादव पिता दुर्गाप्रसाद यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुराना छापाखाना, साहू ज्वेलर्स के पीछे, छिंदवाड़ा की तलाश के लिए टीम गठित की है
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत सहित थाना देहात एवं साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा







