Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Policewala

सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप

PolicewalaBy PolicewalaJuly 23, 2026No Comments203 Views
5d8b9045 d59a 4b1f b7c7 66c6a2bd4be3 1

शहडोल। उप पंजीयक कार्यालय सोहागपुर में पदस्थ उप पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) सचिन जैन के खिलाफ नियमों की धज्जियाँ उड़ाने, पद का दुरुपयोग करने और आम नागरिकों व पक्षकारों से खुलेआम अवैध वसूली करने के बेहद गंभीर मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन और पारदर्शी सुशासन के दावों को ठेंगा दिखाते हुए सोहागपुर पंजीयन कार्यालय में भ्रष्टाचार का खेल बेधड़क जारी है, जिससे परेशान होकर अब जिले के समस्त सेवा प्रदाताओं (दस्तावेज नवीसों) ने मोर्चा खोल दिया है।

6a581750 5433 43eb a8c5 20d3bb812e32

​तीन बड़े तरीकों से खेला जा रहा अवैध वसूली का खेल:

​आवासीय भूखंडों को जबरन ‘व्यावसायिक’ बताकर वसूली:
शिकायत के अनुसार, जो जमीनें स्पष्ट रूप से ‘आवासीय’ श्रेणी की हैं, उन्हें जानबूझकर ‘व्यावसायिक’ दर्शाकर अत्यधिक बाजार मूल्य और मनमाना स्टाम्प शुल्क निर्धारित किया जा रहा है। बाद में प्रकरण को सही करने और रेट कम करने के नाम पर पक्षकारों से मोटी रकम ऐंठी जाती है।
​जिओ टैगिंग (Sampada 2) का दुरुपयोग व 50% हिस्सेदारी का दबाव:
संपदा-2 (Sampada 2) गाइडलाइन के तहत स्थल खसरे और कॉलोनियों की भू-जिओ टैगिंग की प्रक्रिया में जानबूझकर अनावश्यक आपत्तियाँ लगाई जा रही हैं। जिओ टैगिंग को वास्तविक स्थिति के अनुरूप करने के बजाय दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि प्लॉटिंग क्षेत्र में शेष वार्ड की लगी ड्यूटी बढ़ाने की धमकी देकर अंतर की राशि में से 50 प्रतिशत तक की अवैध मांग की जाती है।
​सहखातेदार व संयुक्त खातों के पंजीयन में मानसिक-आर्थिक प्रताड़ना:
सहखातेदार और संयुक्त खातों के पंजीयन मामलों में नियमों की गलत व्याख्या करके बेवजह अड़ंगे लगाए जाते हैं और फाइलों को लंबित रखा जाता है। कार्य पूर्ण करने के एवज में खुल्लम-खुल्ला अवैध धनराशि की मांग कर आम जनता को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

4d2d5fb7 f692 4828 aea2 8b9286bb182d

​कमिश्नर और कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग, कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त सेवा प्रदाताओं ने कमिश्नर (शहडोल संभाग) और कलेक्टर (जिला शहडोल) को ज्ञापन सौंपकर उप पंजीयक सचिन जैन के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
​सेवा प्रदाताओं ने प्रशासन के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:
​जांच तक पद से हटाना: निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उप पंजीयक सचिन जैन को जांच अवधि के दौरान पंजीयन कार्य से तत्काल पृथक किया जाए और सोहागपुर का प्रभार जैसिंगनगर उप पंजीयक को सौंपा जाए।
​सघन समीक्षा व जांच: पूर्व में मूल्यांकित किए गए आवासीय/व्यावसायिक प्रकरणों, जिओ टैगिंग मामलों और संयुक्त खातों के विवादित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

1a649aea 5f58 45c5 8176 58b6da535bac

​कठोर वैधानिक कार्रवाई:

आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

​कलमबंद हड़ताल पर जाने को मजबूर सेवा प्रदाता

शिकायतकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं (जिनमें राजेश कुमार मिश्रा, मो. सैफ अंसारी, आकाशदीप त्रिपाठी, शिवम सिंह, प्रकाश द्विवेदी, अंकित दुबे सहित दर्जनों सेवा प्रदाता शामिल हैं) ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो शहडोल जिले के समस्त सेवा प्रदाता कामकाज बंद कर ‘कलमबंद हड़ताल’ करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20261

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1950315
This Month : 31540
This Year : 522232
Total Users : 1524552
Views Today : 8963
Total views : 6264011
Who's Online : 23
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.