Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
998e64f6 1231 445d 8aca 4a0189e1ec78

महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी संघ की संवेदनशील पहल: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को नि:शुल्क बांटे गए 100 हेलमेट

July 23, 2026
5d8b9045 d59a 4b1f b7c7 66c6a2bd4be3 1

सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 19.52.03

अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी संघ की संवेदनशील पहल: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को नि:शुल्क बांटे गए 100 हेलमेट
  • सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
  • अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • गरियाबंद में भाजपा ओबीसी मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, परिचयात्मक एवं मिलन समारोह में गूंजा सामाजिक न्याय का संकल्प
  • डेढ़ वर्ष बाद दिव्यांग बालक का परिवार से हुआ पुनर्मिलन
  • जुन्नारदेव थाने मे पदस्थ दो एएसआई बने पुलिस उप -निरीक्षक!
  • ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहपुरा, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
  • 🔹आगामी सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा “सिंहस्थ सारथी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - डेढ़ वर्ष बाद दिव्यांग बालक का परिवार से हुआ पुनर्मिलन
देश

डेढ़ वर्ष बाद दिव्यांग बालक का परिवार से हुआ पुनर्मिलन

PolicewalaBy PolicewalaJuly 23, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 07 23 at 19.04.59

 

 

 सतना मध्य प्रदेश 

 

यह कहानी एक ऐसे मानसिक रूप से दिव्यांग बालक की है जो अपने परिवार से बिछड़ गया था और लंबे समय तक उसकी पहचान एवं परिवार की खोज एक बड़ी चुनौती बनी रही। अंततः महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से इस बालक का उसके परिवार से सफल पुनर्मिलन संभव हो सका। 7 जनवरी 2025 को एक आम नागरिक द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी गई कि एक दिव्यांग बालक अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई सतना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बालक का रेस्क्यू किया गया और बाल कल्याण समिति सतना के आदेशानुसार उसे रीवा स्थित बाल गृह में देखरेख एवं संरक्षण हेतु आश्रय दिलाया गया। बालक अपनी पहचान के रूप में “रवीश कुमार” (परिवर्तित नाम) बताता था, किंतु उसके द्वारा दी गई जानकारी अपूर्ण होने के कारण उसके परिवार तक पहुंच पाना अत्यंत कठिन साबित हो रहा था। बाल कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन एवं साइबर सेल के सहयोग से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई।

इस दौरान बालक का आधार पंजीयन दो बार कराया गया, जो तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया। इसके पश्चात संस्था द्वारा बालक का जन्म प्रमाण-पत्र तैयार कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक दस्तावेज संकलित कर पुनः आधार नामांकन कराया गया। इस प्रक्रिया के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि बालक का आधार पहले से ही जारी है। लगातार प्रयासों के बाद आधार संख्या प्राप्त की गई, जिससे यह तथ्य उजागर हुआ कि बालक का वास्तविक नाम “दिनेश कुमार” (परिवर्तित नाम) है। यही जानकारी परिवार तक पहुंचने की महत्वपूर्ण कड़ी बनी। आधार विवरण के आधार पर संबंधित ग्राम के सरपंच एवं सचिव के सहयोग से बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। वीडियो कॉल के माध्यम से बालक एवं उसके परिवार की पहचान सुनिश्चित की गई। पहचान की पुष्टि होते ही बालक के माता-पिता, भाई-बहन एवं दादा बाल गृह पहुंचे। करीब डेढ़ वर्ष बाद अपने पुत्र को सामने देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। पूरा परिवार भावुक होकर बालक से लिपट गया। परिवारजनों ने बताया कि वे लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे और विभिन्न स्थानों, यहां तक कि प्रयागराज तक खोजबीन कर चुके थे। 21 जुलाई 2026 को बाल कल्याण समिति सतना के आदेशानुसार बालक को उसके परिवार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। विदाई के समय बालक ने बाल गृह में रह रहे बच्चों एवं स्टाफ से भावुक होकर विदा ली, जो यह दर्शाता है कि उसे वहां परिवार जैसा स्नेह, सुरक्षा एवं अपनापन मिला था। परिवार ने इस पुनर्मिलन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल गृह के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 23 at 18.07.32

जुन्नारदेव थाने मे पदस्थ दो एएसआई बने पुलिस उप -निरीक्षक!

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 18.19.37

‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहपुरा, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 15.48.11

🔹आगामी सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा “सिंहस्थ सारथी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,265
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026760
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
998e64f6 1231 445d 8aca 4a0189e1ec78 Policewala

महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी संघ की संवेदनशील पहल: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को नि:शुल्क बांटे गए 100 हेलमेट

By PolicewalaJuly 23, 20261

सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
5d8b9045 d59a 4b1f b7c7 66c6a2bd4be3 1

सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 19.52.03

अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 23, 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 19.34.26 1

गरियाबंद में भाजपा ओबीसी मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, परिचयात्मक एवं मिलन समारोह में गूंजा सामाजिक न्याय का संकल्प

July 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
998e64f6 1231 445d 8aca 4a0189e1ec78

महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी संघ की संवेदनशील पहल: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को नि:शुल्क बांटे गए 100 हेलमेट

July 23, 2026
5d8b9045 d59a 4b1f b7c7 66c6a2bd4be3 1

सोहागपुर पंजीयक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: उप पंजीयक सचिन जैन पर अवैध वसूली व नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप

July 23, 2026
Visitors
1771134
This Month : 42074
This Year : 343051
Total Users : 1345371
Views Today : 2850
Total views : 5835344
Who's Online : 10
Server Time : 2026-07-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.