Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

July 14, 2026
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.53.01

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें
  • शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ
  • रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
  • तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार
  • नगर पालिका ने ‘नमस्ते दिवस’ पर 31 स्वच्छता मित्रों को बांटी सुरक्षा किट, किया सम्मानित
  • राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधी रात को सड़कों पर उतरीं 4 टीमें, 89 असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल
  • निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने संभाली कमान: यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार
देश

तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaJuly 14, 2026No Comments17 Views
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.29.22 1

उत्तर बस्तर कांकेर, ​

कांकेर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक अनुसंधान और सटीक साइबर इंटेलिजेंस की मदद से अंतरजिला स्तर पर मंदिरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों सहित लगभग शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेन्द्र गुप्ता (उम्र 20 वर्ष, निवासी कोंडागांव) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस टीम ने जगदलपुर से घेराबंदी कर दबोचा।

​इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 जुलाई 2026 को ऐतिहासिक श्रीश्री बड़े शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष निपेन्द्र कुमार सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र, सोने का मंगलसूत्र, नथ और दानपेटी से नकदी सहित कुल 2,47,000 रुपये के माल की चोरी हुई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू व एसडीओपी मोहसीन खान के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाने की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने वैज्ञानिक तरीकों से घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर और रायपुर के लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। डिजिटल ट्रेल और फील्ड इंटेलिजेंस के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी हरेन्द्र गुप्ता ने स्वीकार किया कि वह बसों से घूमकर सुनसान मंदिरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने कांकेर के शीतला माता मंदिर, शनि मंदिर, शिव मंदिर और बालाजी मंदिर के अलावा पूर्व में धमतरी के भखारा व कुरुद, तथा जगदलपुर के हनुमान मंदिर व राधा-कृष्ण मंदिर में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी रायपुर के सराफा बाजारों में आभूषण बेचने की फिराक में था, लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के डर से वह माल नहीं बेच पाया और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

​इस पूरी सफल और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक यशवंत श्याम, जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक भकेष पटेल, पुरुषोत्तम कतलाम, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी, छेदन सोनकर, नारद देवांगन तथा आरक्षक रामरतन निषाद, भूपेश कुमार नेताम, जितेंद्र कुमार नाग, कृष्णा केसरी, दिनेश ध्रुव, हिमेश्वर मण्डावी, छत्रेस जैन और ज्ञानचंद ठाकुर शामिल रहे। इसके साथ ही जगदलपुर साइबर टीम के उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, अमित सिदार, प्रधान आरक्षक विनोद चाँदने और धर्मेंद्र कंवर ने भी इस अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया।।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Breaking News CCTV Investigation CG News Chhattisgarh News Chhattisgarh Police Crime News Cyber Cell Cyber Intelligence Dhamtari News Hindi News Jagdalpur News Kanker Breaking News Kanker News Kanker Police Kondagaon News Latest News Hindi Media First News News Update Police Action Raipur News Scientific Investigation Temple Robbery Temple Theft Temple Theft Case Today News
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.53.01

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.30.39 1

नगर पालिका ने ‘नमस्ते दिवस’ पर 31 स्वच्छता मित्रों को बांटी सुरक्षा किट, किया सम्मानित

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.48.08

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधी रात को सड़कों पर उतरीं 4 टीमें, 89 असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,261
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026830
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026758
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

By PolicewalaJuly 14, 20260

ईसाई धर्म अपनाकर भी आदिवासी कोटे से मौज उड़ाने वाला दूसरा शातिर भी बेनकाब शहडोल।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.53.01

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.29.22 1

तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार

July 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

July 14, 2026
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
Visitors
1754061
This Month : 25001
This Year : 325978
Total Users : 1328298
Views Today : 3408
Total views : 5799796
Who's Online : 12
Server Time : 2026-07-14
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.