Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

September 21, 2026
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
  • ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
  • भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
  • सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
  • दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
  • NEET-JEE की तैयारी का मिला मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
  • खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का बिगुल
क्षेत्रीय खबर

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का बिगुल

PolicewalaBy PolicewalaMay 18, 2026No Comments19 Views
WhatsApp Image 2026 05 18 at 17.38.53

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का बिगुल

 

“जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करो” — घंसौर के दवा व्यापारियों ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

एक दिन की सांकेतिक हड़ताल से मचेगा हड़कंप

डीप डिस्काउंट और अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सड़कों पर उतरेगे केमिस्ट, बोले — छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में

घंसौर /  जिला मुख्यालय सिवनी सहित समस्त ब्लॉक घंसौर  में ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के बढ़ते दखल के खिलाफ अब दवा व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। “सिवनी डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन” के तत्वाधान में घंसौर के दवा व्यापारियों  ने प्रधानमंत्री के नाम घंसौर तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपते हुए अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह न केवल लाखों छोटे दवा व्यापारियों के लिए संकट बनेगा, बल्कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा साबित होगा।

20 मई 2026 को जिलेभर के दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर शासन और प्रशासन को चेतावनी दी। इस दौरान दवा दुकानों को बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जावेगा। ज्ञापन में कहा गया कि कोविड महामारी के दौरान जारी की गई अस्थायी अधिसूचनाओं का आज दुरुपयोग हो रहा है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर दवाओं की बिक्री कर रहे हैं।

केमिस्ट एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कई ई-कॉमर्स कंपनियां भारी “डीप डिस्काउंट” और “प्रिडेटरी प्राइसिंग” के जरिए बाजार व्यवस्था को बिगाड़ रही हैं। इससे स्थानीय दवा दुकानदार आर्थिक रूप से टूट रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जिन दवाओं की बिक्री केवल प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की निगरानी में होनी चाहिए, वे अब मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के इस्तेमाल का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 तथा नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कोई स्पष्ट कानूनी प्रावधान नहीं है, इसके बावजूद विभिन्न कंपनियां धड़ल्ले से कारोबार कर रही हैं। इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाए, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन के माध्यम से होने वाली बिक्री बंद कराए तथा GSR 817(E) एवं GSR 220(E) जैसी अधिसूचनाओं को निरस्त किया जाए। साथ ही ऑनलाइन कंपनियों द्वारा की जा रही अत्यधिक छूट और अनुचित व्यापारिक नीतियों पर भी नियंत्रण लगाया जाए।

दवा व्यापारियों का कहना है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर केवल व्यापार का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के लिए तत्काल स्वास्थ्य सहायता का केंद्र होते हैं। ऐसे में यदि ऑनलाइन कंपनियों का अनियंत्रित विस्तार जारी रहा तो हजारों परिवार बेरोजगारी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

इस आंदोलन को लेकर जिलेभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। व्यापारियों ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।

संदीप जयसवाल घंसौर पुलिस वाला समाचार रिपोर्टर शिवनी कीरिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 18.12.44 1

खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद

September 20, 2026

सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 18.09.05

धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह

September 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39 देश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

By PolicewalaSeptember 21, 20262

विद्यार्थियों को मिली ई स्कूटी,चित्रकला और स्थानीय उत्पादों की सराहना की नीमच, 20 सितंबर 2026।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

September 21, 2026
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
Visitors
1896150
This Month : 41525
This Year : 468067
Total Users : 1470387
Views Today : 1105
Total views : 6127868
Who's Online : 4
Server Time : 2026-09-21
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.