इंदौर
बच्चा चोर की शंका में महिला से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
22/02/2026 की रात्रि को थाना हीरानगर क्षेत्र के रघुनन्दनबाग में एक महिला का पति से झगडा होने पर नाराज होकर नाले के किनारे से अंधेरे मे निकल रही थी तभी कुछ लोगों द्वारा उसे बच्चा चोर की आवाज लगाकर हल्ला मचाने लगे और महिला को पकडकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, महिला ने घटनास्थल से भागकर थाना हीरानगर पर आकर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई ,,बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्यवाही करने के लिये कमीश्नर इंदौर संतोष सिंह द्वारा निर्देश दिए ,,उक्त निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह व प्रभारी पुलिस उपायुक्त (जोन-3) कुमार प्रतीक द्वारा अति.पुलिस उपायुक्त जोन-3 रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) जिला इंदौर रुबीना मिजवानी के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी को बच्चा चोरी की घटनाओं व अफवाहों पर नियंत्रण कर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया , पुलिस थाना हीरानगर ने बच्चा चोरी की झूठी शंका पर महिला के साथ की गई मारपीट करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया ,,असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों को फैला कर माहौल तनाब पूर्ण किया जा रहा है, इंदौर शहर में इस प्रकार की कोई घटना अभी तक पुलिस संज्ञान में नहीं आई है,, और नही कोई ऐसी गैंग सक्रिय है। पुलिस की आम जनता से अपील है कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह भ्रामक है,,बच्चा चोर घूमने वाली भ्रामक जानकारी ना फैलाएं ऐसा करने पर आपके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार आप खुद होंगे , यदि आपको किसी पर शंका होती है या कोई सूचना है तो तत्काल डायल 112 या क्राइम वॉच नंबर 7049108283 संबंधित थाने पर सूचना दें
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

