फिरोजाबाद
यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई । यातायात पुलिस टीम फिरोजाबाद ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 858 वाहनों का चालान किया गया व 04 वाहन सीज किये गये
उत्तर प्रदेश पुलिस आपके लिए सदा तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

