डिंडौरी मध्यप्रदेश
पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल जब्त; परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
डिंडोरी जिले के जनपद अमरपुर मुख्यालय स्थित शासकीय आईटीआई परिसर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक शिक्षक का शव संस्थान की बिल्डिंग के कक्ष में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल आदिवासी (26 वर्ष), निवासी शिवपुरी जिला के रूप में हुई है। वे अमरपुर आईटीआई में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और संस्थान के एक कक्ष में अकेले रहते थे।
बताया जा रहा है कि सुबह आईटीआई स्टाफ ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अनिल गमछे के फंदे से पंखे पर लटके मिले।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके अमरपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौके से मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)






