गरियाबंद पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
कार्यवाही थाना गरियाबंद ।
गरियाबंद – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक को थाना प्रभारी गरियाबंद को सूचना मिला कि एक व्यक्ति के द्वारा अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा हुआ है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी गरियाबंद द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताए सूचना के आधार पर संदेही आरोपी के घर में रेड कार्यवाही कर मौके पर संदेही का नाम पूछने पर अपना नाम जोहत राम कमार पिता बुधलाल कमार उम्र 25 वर्ष शाकिब भैंसातरा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ का होना बताया। साथ ही घर की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की जरकिन में भरा हुआ 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये को समक्ष गवाहन के कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी जोहत राम कमार का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
जोहत राम कमार पिता बुधलाल कमार उम्र 25 वर्ष शाकिब भैंसातरा थाना व जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ ।
जप्त सामग्री
01) 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 हजार रूपये।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

