Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 11.56.18

DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन
  • रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
  • DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य
  • बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
  • उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने रक्षाबंधन पर पेश की अनुकरणीय मिसाल
  • तेज रफ़्तार से ऑटो जा घुसा 14चक्का ट्रक के पीछे
  • लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
  • आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - शहपुरा मे NH-45E डिवाइडर निर्माण में गंभीर तकनीकी खामियां, जनसुरक्षा से खिलवाड़, राज्यपाल ने नाम सौपा ज्ञापन
Policewala

शहपुरा मे NH-45E डिवाइडर निर्माण में गंभीर तकनीकी खामियां, जनसुरक्षा से खिलवाड़, राज्यपाल ने नाम सौपा ज्ञापन

policewalaBy policewalaJanuary 28, 2026No Comments252 Views
ed052a42 b5c2 4a06 9591 d70da2f037f3

डिंडौरी मध्यप्रदेश

शहपुरा/डिंडौरी
नगर परिषद शहपुरा में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। NH-45E मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण में खुलेआम भ्रष्टाचार, मनमानी और भारी तकनीकी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। नगर के जागरूक नागरिकों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर परिषद द्वारा NH-45E पर बिना किसी रोड-मैप, तकनीकी स्वीकृति और वैज्ञानिक प्लानिंग के डिवाइडर निर्माण कराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर जनसुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है। मुख्य सड़क के बीच लगभग चार फीट ऊंचा डिवाइडर खड़ा कर दिया गया है, जिसमें मिट्टी भराव और पौधरोपण के बाद इसकी ऊंचाई सात फीट तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। इससे पूरा बाजार क्षेत्र दो हिस्सों में बंट गया है और सड़क पार करना बेहद जोखिमभरा हो गया है।
नागरिकों ने आरोप लगाया है कि जिस मार्ग पर डिवाइडर बनाया जा रहा है, वहां नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल, जिला सहकारी बैंक, नगर परिषद कार्यालय, अस्पताल, तहसील, उत्कृष्ट विद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थान स्थित हैं, लेकिन इसके बावजूद एम्बुलेंस, स्कूल बसों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक कट नहीं छोड़े गए। इससे आपातकालीन सेवाएं तक बाधित हो रही हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नाली, फुटपाथ और पुलिया निर्माण किए बिना ही डिवाइडर खड़ा कर दिया गया, जबकि सड़क के दोनों ओर पहले से ही जर्जर नालियां मौजूद हैं, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। वहीं निवास–जबलपुर–डिंडोरी तिराहा, बस स्टैंड और शहीद स्मारक चौक जैसे व्यस्त चौराहों पर डिवाइडर निर्माण को पूरी तरह तकनीकी मानकों के विपरीत बताया गया है, जिससे वाहनों के मुड़ने और ट्रैफिक संचालन में भारी परेशानी हो रही है।
नागरिकों ने नगर परिषद कार्यालय में राजनीतिक हस्तक्षेप, घटिया गुणवत्ता के निर्माण और ठेकेदारों की मनमानी पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन के माध्यम से विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम से स्वतंत्र तकनीकी जांच, दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई, डिवाइडर की ऊंचाई कम करने, चिन्हित स्थलों पर तत्काल कट देने तथा भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद), संजय दुबे, अवध सिंह ठाकुर, कौशल सिंह ठाकुर, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, मोहित लाल साहू सहित नगर के अनेक नागरिक शामिल रहे।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,273
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026624
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1 क्षेत्रीय खबर

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

By PolicewalaAugust 29, 20267

कोटा कम और सर्वर की दिक्कत उदयपुर-बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत बहुत से गाँव ऐसे है…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 11.56.18

DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 03.55.05

बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात

August 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
Visitors
1849948
This Month : 62418
This Year : 421865
Total Users : 1424185
Views Today : 2040
Total views : 6008954
Who's Online : 16
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.