पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 05 अवैध देशी कट्टे एवं 03 जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.02.2026 को थाना चन्देरी अंतर्गत अवैध हथियार की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव के नेतृृत्व में पुलिस टीम गठित कर कलारी दुकान के पीछे, चंदेरी पर दविश दी गई, मौके पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र सिंह बुन्देला पिता रघुराज सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी लिधौरा हाल बायपास चंदेरी जिला अशोकनगर बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर सहआरोपी बफाती खान पिता सब्बू खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बारी के कब्जे से 315 बोर का 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त पुनः प्राप्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी गब्बर परमार पिता रघुराज सिंह परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हरथौन थाना मायापुर जिला शिवपुरी के कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद 05 देशी कट्टों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 52,000 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय चंदेरी में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदेरी निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव, उनि0 कदम सिंह मीना, उनि0 जोगेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश भार्गव, आरक्षक तेजसिंह, आरक्षक योगेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक विष्णु प्रजापति एवं आरक्षक सतीश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पत्रकार सैयद आबिद हाशमी चंदेरी


