Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
  • यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
  • थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
  • एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
  • भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
  • नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सड़क सुरक्षा माह 2026 का आगाज, एसएसपी ने खुद बाइक चलाकर दिया ‘सुरक्षा’ का संदेश
क्षेत्रीय खबर

सड़क सुरक्षा माह 2026 का आगाज, एसएसपी ने खुद बाइक चलाकर दिया ‘सुरक्षा’ का संदेश

PolicewalaBy PolicewalaJanuary 1, 2026No Comments17 Views
WhatsApp Image 2026 01 01 at 19.29.41

WhatsApp Image 2026 01 01 at 19.29.41 1

रायपुर:
जागरूकता की अनूठी पहल: आम नागरिकों ने दिखाई हेलमेट रैली को हरी झंडी, न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने रवाना किए जागरूकता रथ

रायपुर, 1 जनवरी 2026: नववर्ष के पहले दिन रायपुर यातायात पुलिस ने ‘सड़क सुरक्षा माह 2026’ का शुभारंभ एक अनूठे और प्रभावशाली अंदाज में किया। गुरुवार को शहर में दो प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का बिगुल फूंका गया। इस दौरान न केवल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार के लिए विशेष जागरूकता रथ भी रवाना किए गए।

आम जनता बनी मुख्य अतिथि सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ का पहला कार्यक्रम कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुआ। यहाँ एक सराहनीय पहल देखने को मिली—हेलमेट रैली को पुलिस अधिकारियों ने नहीं, बल्कि नियम पालन करने वाले हेलमेटधारी आम नागरिकों के हाथों हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया गया।

एसएसपी समेत अधिकारियों ने चलाई बाइक जागरूकता का संदेश देने के लिए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने और जिले के अन्य आला अधिकारियों ने सिर पर हेलमेट लगाया और दोपहिया वाहन चलाते हुए रैली का नेतृत्व किया। रैली में 150 से अधिक पुलिसकर्मी, एनजीओ सदस्य और यातायात कर्मचारी तख्तियां लेकर शामिल हुए।

यह रैली कलेक्ट्रेट चौक से शुरू होकर शास्त्री चौक, फाफाडीह, रेलवे स्टेशन, तेलघानी नाका, आमापारा और आश्रम तिराहा होते हुए पुरानी बस्ती थाने पर समाप्त हुई। रैली में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, एएसपी श्री राहुल देव शर्मा, डीएसपी गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘जागरूकता रथ’ रवाना दिन के दूसरे कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष, माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने सर्किट हाउस से यातायात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाई। ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों को विशेष रूप से रथ का रूप दिया गया है। ये रथ अगले एक महीने तक जिले के ग्रामीण अंचलों में घूम-घूमकर पाम्पलेट वितरण करेंगे और ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे।

पुलिस की भावुक अपील: “घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है” रैली के माध्यम से पुलिस ने संदेश दिया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतें सिर में चोट लगने के कारण होती हैं। हेलमेट न केवल दुर्घटना में जान बचाता है, बल्कि धूप, ठंड और बारिश से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

रायपुर पुलिस ने सभी दोपहिया चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के महत्व को समझें। पुलिस ने नारा दिया— “याद रखें, घर में आपकी कोई प्रतीक्षा कर रहा है,” इसलिए अपने परिवार की खुशियों के लिए हेलमेट अवश्य धारण करें।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

WhatsApp Image 2026 01 01 at 19.29.42

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 11 at 18.03.35

भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा

July 11, 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 17.57.58 1

नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

July 11, 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 17.54.03 1

सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,257
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13 देश

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

By PolicewalaJuly 12, 20261

​सहसराम: आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026
38758c83 54ac 4415 a12a d389681205d3

एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।

July 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
Visitors
1749565
This Month : 20505
This Year : 321482
Total Users : 1323802
Views Today : 2122
Total views : 5784420
Who's Online : 8
Server Time : 2026-07-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.