Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.40.30

जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में

April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.02.13

रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार

April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 18.30.42

सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
  • रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
  • सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
  • उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
  • लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
  • विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
  • रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
  • अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम
क्षेत्रीय खबर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम

PolicewalaBy PolicewalaDecember 12, 2025No Comments0 Views
22c3d175 89db 4d84 b136 f7ba0d5dfd9a

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम

राज्य में खेल सुविधाओं के विकास पर हुई चर्चा

रायपुर. 12 दिसम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन एवं ओलंपिक पदक विजेता, प्रसिद्ध मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य में खेलों के विकास और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आई थीं। उन्होंने 11 दिसम्बर को इसमें शामिल होकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।4e04a9e4 85e9 451c b405 38448841ac1f

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अभावों और मुश्किलों के बीच अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों में भारत का नाम रोशन करने वाली मैरी कॉम की लंबी खेल यात्रा की प्रशंसा की। श्री साव ने कहा कि मैरी कॉम देश का गौरव और प्रेरणा हैं। उनकी उपस्थिति से बस्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा जरूर मिली होगी। उन्होंने बस्तर ओलंपिक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आने के लिए मैरी कॉम को धन्यवाद दिया।

मैरी कॉम ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अपने अनुभव साझा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव से छत्तीसगढ़ के युवाओं के खेल में सुधार के लिए हरसंभव मदद की बात कही। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ गांवों से पहुंचे युवाओं को देख उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। बस्तर ओलंपिक वहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा काम कर रही है। आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जरूर जीतेंगे। उन्होंने बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने पर राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 11 at 14.37.01

शहडोल में 25 दिवसीय बाल सह युवा नाट्य कार्यशाला का सफल आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 11 at 14.25.58 1

बिलासपुर में यातायात हेलमेट बूथ का शुभारंभ, लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 11 at 14.22.05

महिला की जघन्य हत्या और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: अवैध संबंध के संदेह में की थी वारदात, 35 हजार का इनाम था घोषित

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026671
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026529
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026520
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026498
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.40.30 Policewala

जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में

By PolicewalaApril 12, 20261

शहडोल मध्य प्रदेश  शहडोल। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतेरिया टोला के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.02.13

रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार

April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 18.30.42

सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 18.23.55

उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद

April 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.40.30

जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में

April 12, 2026
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.02.13

रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार

April 12, 2026
Visitors
1567899
This Month : 24715
This Year : 139816
Total Users : 1142136
Views Today : 4851
Total views : 5425810
Who's Online : 7
Server Time : 2026-04-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.