ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी

0

रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी
अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट करने के बहाने एवं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब फ्राड प्रकरण में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले अलग अलग प्रकरण में 2 आरोपी मुंबई एवं पुणे से गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को सभी प्रकार के साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है

केश 1 प्रार्थी आशुतोष कुमार मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने पर थाना आजाद चौक में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे महाराष्ट्र में छिप गया था। पुणे महाराष्ट्र में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीड़ित को वापस कराया गया है।

केश 2 प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी होने पर थाना मंदिरहसौद में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/24 धारा 420,34 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचनाक्रम में टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई आरोपी मयूर जोशी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क दिया जाता था शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में प्रार्थी से अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं की गई थी। मुंबई में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा में भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here