Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
  • रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
  • मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
  • नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
  • सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नीति आयोग द्वारा जनपद एटा के जिलाधिकारी को आकांक्षात्मक ब्लॉकों में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया पुरस्कृत…
Policewala

नीति आयोग द्वारा जनपद एटा के जिलाधिकारी को आकांक्षात्मक ब्लॉकों में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया पुरस्कृत…

policewalaBy policewalaOctober 15, 2025No Comments0 Views
WhatsApp Image 2025 10 15 at 18.37.09

जनपद के ब्लाक अवागढ में मध्यम तीव्र कुपोषण (मैम) और गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) बच्चों पर किये गये कार्य तथा विकास खण्ड जैथरा में टी0बी0 पर किए गए कार्यों की सराहना की गई…

नीति आयोग द्वारा बेहतर कार्य के लिए अवागढ़, जैथरा ब्लाक को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देकर किया गया पुरस्कृत…

नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद एटा के दो ब्लॉकों अवागढ़ एवं जैथरा को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह उपलब्धि जनपद के विकास कार्यों, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय प्रगति का परिणाम है। नीति आयोग द्वारा जनपद के ब्लॉक अवागढ़ को मध्यम तीव्र कुपोषण (मैम) एवं गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) बच्चों के उपचार, पोषण पुनर्वास और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ब्लॉक जैथरा को टी0बी0 उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने, रोगियों की पहचान, उपचार और स्वास्थ्य सुधार में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

नीति आयोग द्वारा इन दोनों ब्लॉकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई है। इस सम्मान से जनपद का गौरव बढ़ा है तथा अन्य ब्लॉकों को भी प्रेरणा मिली है कि वे भी आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के लक्ष्यों की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य करें। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षात्मक ब्लॉकों से एनएफएस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, बुनियादी ढाँचा तथा सामाजिक विकास जैसे छह प्रमुख विषयों में किए गए कार्यों का विवरण मांगा था। एटा जनपद के इन दोनों ब्लॉकों ने सभी निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कार्यक्षमता एवं समर्पण का परिचय दिया।

बताते चलें कि विकसित भारत की दिशा में काम को प्रेरित करने के लिये, सीखने एवं साझा करने के लिये नीति आयोग ने साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने के लिए दिसंबर 2024 में नीति फॉर स्टेट्स यूज केस चैलेंज शुरू किया था। यह चैलेंज 9 अक्टूबर 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मंसूरी में आयोजित एक सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। नीति आयोग द्वारा नवीनतम राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय जानकारी तक पहुचने के लिये विकसित एन0एफ0एस0 (Niti For States) पोर्टल पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास बुनियादी ढाँचा, और सामाजिक विकास जैसे छह प्रमुख विषयों में डेटा-संचालित शासन के असाधारण उपयोग के लिए प्रस्तुतियों को मान्यता दी गई।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इस उपलब्धि पर अवागढ़ एवं जैथरा ब्लॉकों की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार टीमवर्क, जनभागीदारी और बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विकास खंड इसी प्रकार समन्वित प्रयासों से शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारें, ताकि जनपद एटा राज्य में उत्कृष्टता का उदाहरण बन सके।

रिपोर्ट अंकित गुप्ता दिल्ली 9785841821

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3 Policewala

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

By PolicewalaOctober 11, 20261

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध दस्तावेज रेत का परिवहन करते जब्तपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
Visitors
1944850
This Month : 26075
This Year : 516767
Total Users : 1519087
Views Today : 5624
Total views : 6245347
Who's Online : 11
Server Time : 2026-10-11
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.