Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 23 at 14.01.36

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 52 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार

April 23, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 20.50.40 2

कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान: नॉर्थ जोन के ‘सितारे’ बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, गुढ़ियारी टीआई बी.एल. चंद्राकर को कुशल कार्यप्रणाली के लिए मिल सम्मान

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 52 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार
  • कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान: नॉर्थ जोन के ‘सितारे’ बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, गुढ़ियारी टीआई बी.एल. चंद्राकर को कुशल कार्यप्रणाली के लिए मिल सम्मान
  • “श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना
  • उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।
  • दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा
  • दुर्ग पुलिस की पहल: कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की तस्करी रोकने का दिया प्रशिक्षण
  • जनदर्शन: कलेक्टर ने आमजनों से रूबरू होकर सुनी मांगें एवं समस्याएं
  • कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - घुनघुटी चौकी में खुलेआम अवैध रेत खनन, नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत पर उठ रहे सवाल
Policewala

घुनघुटी चौकी में खुलेआम अवैध रेत खनन, नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत पर उठ रहे सवाल

policewalaBy policewalaSeptember 30, 2025No Comments0 Views
web.whatsapp 3 27

घुनघुटी चौकी में खुलेआम अवैध रेत खनन, नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट इनायत अहमद -6265554656

कहते हैं पुलिस के हाथ लंबे होते हैं और अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से नहीं बच सकता। लेकिन उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र की घुनघुटी चौकी में यह कहावत खोखली साबित हो रही है। चौकी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी में रेत का अवैध उत्खनन खुलेआम हो रहा है और पुलिस अमला जानते हुए भी खामोश है।

शाम ढलते ही लगती है ट्रैक्टरों की कतार

ग्रामीण बताते हैं कि जैसे ही शाम होती है, नदी किनारों और नालों से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार सड़क पर निकल पड़ती है। यह रेत सीधे उन जगहों तक पहुंचाई जाती है जहां अवैध कारोबारियों के नेटवर्क पहले से मौजूद हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस पूरे खेल में भाजपा से जुड़े कुछ नेता समाज सेवा और विकास की आड़ लेकर रेत कारोबार को खुला संरक्षण दे रहे हैं।

पुलिस और वन विभाग पर सवाल

जिन विभागों की जिम्मेदारी है कि वे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें, वही आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी में वर्षों से पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी खुद इस खेल में हिस्सेदारी निभा रहे हैं। यही वजह है कि शिकायतों और लगातार खबरें आने के बावजूद कार्रवाई का असर कभी नजर नहीं आता। वन विभाग भी चुप है।

नेताओं की शह से माफिया बेखौफ

नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों का कहना है कि कुर्ता पहनकर समाज सेवा का ढोंग करने वाले नेता असल में अवैध रेत कारोबार के ठेकेदार हैं। स्थानीय चर्चा में जयसवाल, यादव, वर्मा और बघेल जैसे नाम बार-बार सामने आ रहे हैं। आरोप है कि इन नेताओं के संरक्षण में यह धंधा वर्षों से बेरोकटोक चल रहा है।

ममान, ओदरी और घुनघुटी सबसे ज्यादा प्रभावित

केवल घुनघुटी ही नहीं, बल्कि ममान और ओदरी भी अवैध उत्खनन की गिरफ्त में हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन-रात नदी और नालों को खोदकर रेत निकाल रहे हैं। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। गांवों की सड़कों का हाल बदतर होते जा रहा है।

बीते दिनों खनिज विभाग ने औपचारिक कार्रवाई करते हुए कुछ वाहन जब्त किए लेकिन इसका असर रेत माफियाओं पर तनिक भी नहीं पड़ा। अगले ही दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉली उसी रफ्तार से दौड़ते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग नेताओं और अधिकारियों के दबाव में महज खानापूर्ति करता है, असली कार्रवाई कभी नहीं होती।

प्रशासन की चुप्पी, जनता का गुस्सा

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ग्रामीण खुले तौर पर यह खेल देख और बता रहे हैं तो जिला प्रशासन और उच्च अधिकारी क्यों चुप हैं? क्या उन्हें इसकी भनक नहीं है या फिर उन्हें भी हिस्सा पहुंचाया जा रहा है? ग्रामीण कहते हैं कि उनके गांवों की शांति और पर्यावरण बर्बाद हो रहा है, लेकिन प्रशासन मौन साधे बैठा है।

ग्राम ओदरी का प्रतीक्षालय बना अड्डा

हालात इतने बदतर हैं कि ग्राम ओदरी में यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय तक को माफियाओं ने अड्डा बना लिया है । यानी सरकारी सुविधा का इस्तेमाल खुलेआम अवैध कारोबार के रूप में किया जा रहा है और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।

कब रुकेगा यह खेल?

स्पष्ट है कि घुनघुटी और आसपास के इलाकों में रेत का अवैध कारोबार नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है। अगर सरकार और प्रशासन सचमुच ईमानदार है तो सबसे पहले उसे अपने ही तंत्र के भीतर बैठे भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं पर कार्रवाई करनी होगी।

वरना रेत माफियाओं का यह खेल इसी तरह चलता रहेगा और घुनघुटी, ममान और ओदरी जैसे इलाके अवैध खनन की प्रयोगशाला बने रहेंगे। सवाल सिर्फ इतना है कि प्रशासन कब तक आंखें मूंदे रहेगा और जनता कब तक इस लूट को सहती रहेगी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 22 at 20.50.40 2

कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान: नॉर्थ जोन के ‘सितारे’ बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, गुढ़ियारी टीआई बी.एल. चंद्राकर को कुशल कार्यप्रणाली के लिए मिल सम्मान

April 22, 2026
d27bfc92 e9b8 4575 8649 9d10724de84d

दुर्ग पुलिस ने फूंका सामुदायिक पुलिसिंग का शंखनाद, ‘पुलिस जन मित्र योजना’ से सुदृढ़ होगी शहर की सुरक्षा

April 21, 2026
9e63c05e 775e 4486 a801 79f0b44e4740

दुर्ग पुलिस की पहल: कुरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को अवैध हथियारों व नशीली दवाओं की तस्करी रोकने का दिया प्रशिक्षण

April 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026694
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026527
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 23 at 14.01.36 क्षेत्रीय खबर

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 52 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार

By PolicewalaApril 23, 20261

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 52 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 22 at 20.50.40 2

कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान: नॉर्थ जोन के ‘सितारे’ बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, गुढ़ियारी टीआई बी.एल. चंद्राकर को कुशल कार्यप्रणाली के लिए मिल सम्मान

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 13.36.47 1

“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

April 22, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.05.44 1

उप संचालक कृषि विभाग के निर्देशन में एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पारागांव, चिखली, सढ़ौली में किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने हेतु हरि खाद—सन, ढैंचा एवं ब्लू ग्रीन एल्गी निर्माण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 23 at 14.01.36

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 52 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार

April 23, 2026
WhatsApp Image 2026 04 22 at 20.50.40 2

कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान: नॉर्थ जोन के ‘सितारे’ बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, गुढ़ियारी टीआई बी.एल. चंद्राकर को कुशल कार्यप्रणाली के लिए मिल सम्मान

April 22, 2026
Visitors
1586779
This Month : 43595
This Year : 158696
Total Users : 1161016
Views Today : 1021
Total views : 5466890
Who's Online : 14
Server Time : 2026-04-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.