Policewala
Home Policewala पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रो मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित।
Policewala

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रो मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित।

इंदौर मध्य प्रदेश
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
          
           साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 27.05.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.)  अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
* सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजेश सुल्या – संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPSC 2025 की परिक्षा मे सराहनीय कार्य के लिए।
* उनि मुकुन्दीलाल अहिरवार, आर 1907 सोनू प्रजापति, मआर 4667 सोना डाबर, मआर 4818 नेहा, मआर 4598 काजल- थाना यातायात- रेडिसन चौराहे पर यातायात प्रबंधन के दौरान वाहन चेंकिग के दौरान चोरी की गाडी जप्त कर थाना खजराना के सुपूर्द करने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
* म.आर. 4553 सोनाली सोनी – यातायात जागरुकता के दौरान सडक सुरक्षा के संबंध मे गीतो द्वारा जागरुक करने में सराहनीय योगदान के लिए।
* उनि सचिन आर्य, प्र.आर 838 योगेश झोपे, प्र.आर 3837 अनिल झा – थाना कनाडिया –  महिला से सोने का हार स्नैचिंग वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को पकडने  मे सराहनीय भूमिका पर।                                       सउनि जितेंद्र मंडलोई – थाना यातायात – पाटनीपुरा क्षेत्र पर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका पर।
* उनि राम शाक्य, आर. 1196 जगजीत जाट, आर 1385 अमित भदौरिया, आर 3588 मनोज पटेल – थाना कनाडिया –  चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर।
* आऱ 1752 रजट जाट – रक्षित केंद्र नगरीय इंदौर – संदिग्ध वाहन चालको के हाथ मे धारधार हथियार (फालिया) देखकर रोकने पर भागने के प्रयास करने पर बाइक को गिराकर एक बदमाश को पकडने मे सराहनीय कार्य करने पर।
रिपोर्ट-अनिल भंडारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धरोहर की छांव में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

चंदेरी-शनिवार 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वर्षा के...

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुये सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम.

  रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम. लोक निर्माण...

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि * वृद्धाश्रम में...