Policewala
Home Policewala झारिया युवा संघ मध्य प्रदेश की नवीन कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Policewala

झारिया युवा संघ मध्य प्रदेश की नवीन कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

डिंडौरी मध्यप्रदेश

झारिया युवा संघ मध्यप्रदेश के तत्वधान में डिंडोरी जिले की शहपुरा स्थित झारिया धर्मशाला मे सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसमे पूर्व में कार्य कर रही कार्यकरिणी का कार्यकाल समापन के उपरांत नई कार्यकारिणी गठित करके शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में सभापति संगठन के संरक्षक संतोष झारिया के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर लाला प्रसाद झारिया एवम प्रांतीय पदाधिकारी के पद में सौरभ झारिया सिवनी, अंकित झारिया लखनादौन, महेन्द्र झारिया निवास, दिनेश झारिया जबेरा, सत्यम झारिया (पार्षद)पाटन, संदीप गोलिया शहपुरा डिंडोरी, गोपाल झारिया नरसिंहपुर, नेतराम झारिया कुंडेश्वर धाम(कुंडम), मुकेश झारिया मंडला ने शपथ ली। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब समाज का हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलकर साथ चले, बिना एकता के कोई भी समाज सफलता के आयाम तक नहीं पहुंच सकता। समाज के लिए काम करें, सेवा करें, किसी की मदद करें। आत्म विश्वास से काम करते रहें, खुद को सकारात्मक रखें। एक अच्छे समाज के लिए हमें सबसे पहले एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध बनाने की जरूरत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारिया युवा संघ के मार्गदर्शक एस. के. मेहरा नरसिंहपुर, मार्गदर्शक देवेंद्र झारिया जबलपुर, मार्गदर्शक गणेश प्रसाद चंदेल शहपुरा एवम साक्षी भीकम झारिया, गणेश झारिया जबेरा, इंजी बलराम झारिया उमरिया, प्रीतम झारिया, रामस्वरूप झारिया, जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पत्रकार अखिलेश झारिया, डॉक्टर भगवत प्रसाद झारिया, रेवा झरिया, जनपद सदस्य कुंडेश्वर धाम मुकेश झरिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप कुमार झारिया, मुकेश झारिया, पवन झारिया, चंद्र प्रकाश झारिया, द्वारिका प्रसाद झारिया, अजय चंदेल, आनंद झारिया, विनोद झारिया, एवन झारिया, अंकित झारिया के साथ भारी संख्या में युवा साथी एवम समाजिक जन की उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी झरिया के द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात भव्य जुलूस का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए सामाजिक जनों ने नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष व पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट-अखिलेश झारिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धरोहर की छांव में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

चंदेरी-शनिवार 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वर्षा के...

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुये सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम.

  रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम. लोक निर्माण...

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि * वृद्धाश्रम में...