बालाघाट मध्यप्रदेश
बालाघाट-21 एवं 22 मई की दरमियानी रात में लामता थाना क्षेत्र में हुई दुखद बस दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों से मिलने रात 1 बजे कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा जिला अस्पताल पहुँचे। यहां यात्रियों से घटना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ सिविल सर्जन और अन्य डॉक्टर्स को स्वास्थ्य उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उन्होंने किसी भी तरह की आपात व पल पल की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने गोंदिया व नागपुर रेफर यात्रियों के उपचार के लिए 25-25 हजार रुपये रेडक्रॉस से सहायता राशि प्रदान की है। 29 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। एक महिला की मृत्यु व दो यात्री के बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर किया गया। घटना स्थल और अस्पताल में यात्रियों की कुशलक्षेम जानने स्थानीय विधायक भी पहुँचे और घटना के सम्बंध में जानकारी ली।
रिपोर्ट-रितेश सोनी
बालाघाट
Leave a comment